spot_img

Darbhanga Murder | दरभंगा में लापता युवक की 7 दिनों बाद मिली लाश! भारी बवाल!

Darbhanga Murder: जिले के करमगंज निवासी विष्णु भारती का शव नदी से मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी गर्भवती है और उसकी तीन छोटी बेटियां हैं, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Murder: प्रभास रंजन दरभंगा।बिहार के दरभंगा में एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के करमगंज निवासी विष्णु भारती का शव रविवार सुबह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता पुल के पास जलकुंभी में फंसा मिला। इस घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार दोपहर मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया, जिससे पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

लापता होने के सात दिन बाद मिला शव

मृतक विष्णु भारती 10 नवंबर को एक महीने के बकाया वेतन की मांग करने दुकान पर गया था। दुकानदार ने उसे अगले दिन वेतन देने की बात कहकर वापस भेज दिया। इसके बाद विष्णु के पिता ने उसे ऑटो से घर भेजा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और 16 नवंबर की सुबह 8 बजे स्थानीय लोगों ने बहादुरपुर थाना को नदी में शव फंसे होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और हाथ पर बने टैटू से शव की पहचान विष्णु भारती के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लापता होने के सातवें दिन शव संदिग्ध हालत में बरामद होने के बाद परिवार में मातम पसर गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा की 3 लापता किशोरियों का खुला राज!| ₹60 हजार लेकर घर से निकली थीं|बुर्के में दो ने छोड़ा था घर | पढ़िए - पटना, दिल्ली, पुणे, जयपुर... और एक जिद

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस से की मांग

विष्णु भारती का शव मिलने और परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद सोमवार दोपहर 3:30 बजे आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य सड़क को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही नगर थाना, लहेरियासराय थाना, कोतवाली थाना, बेंता थाना सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम हटवाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| दरभंगा में रात के अंधेरे में पुलिस का एक्शन! अवैध पिस्टल-कारतूस के साथ पकड़ा गया अपराधी | क्या-क्या हुआ बरामद?

पत्नी गर्भवती, तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक विष्णु भारती अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसकी तीन छोटी बेटियां हैं और पत्नी पांच माह की गर्भवती है। इस दुखद घटना के बाद पत्नी, मां पूनम देवी और तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि सिर कुचलकर विष्णु की हत्या की गई है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक की आश्रित पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इससे पहले, विष्णु के लापता होने के मामले में मां पूनम देवी ने नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी को अपने बेटे की बरामदगी के लिए आवेदन भी दिया था।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।’

वहीं नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी दी, ‘लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। कई जगह लगे सीसीटीवी फुटेज में युवक को किला गाड़ी के पास ऑटो से जाते देखा गया था।’

पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द न्याय की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Special Trains डीडीयू-गया-तिलैया-नवादा-किउल ! बिहार की ये स्पेशल ट्रेनें अब 2026 तक दौड़ेंगी, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Special Trains: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! भारतीय रेलवे ने डीडीयू-गया-किउल रूट से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब 2026 तक बढ़ा दिया है, जिससे लाखों यात्रियो#BiharSpecialTrains,#IndianRailways,#TrainServices

यूपी में अचानक 16 IAS-4 PCS अफसर बदले! चुनाव से पहले योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन | देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला किया। वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर बदले गए, साथ#UPIASTransfer,#UttarPradeshNews,#AdministrativeReshuffle

Bihar Building Rules |बिहार में घर बनाना हुआ बेहद आसान! नए नियम लागू, नक्शे की झंझट खत्म, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Building Rules: बिहार में अब घर बनाना हुआ बेहद आसान। सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 'भवन निर्माण उपविधि, 2026' को मंजूरी दी है, जिसके तहत छोटे मकानों के लिए नक्शा स्वीकृति और फायर एनओ#BiharBuildingRules,#SamratChoudhary,#UrbanDevelopment

Bhagalpur Special Trains| छठ के बाद घर से निकल रहे हैं? रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी! भागलपुर से दिल्ली, पटना के लिए तुरंत मिलीं...

Bhagalpur Special Trains: छठ महापर्व के बाद अपने कार्यस्थल लौट रहे लाखों यात्रियों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। भागलपुर से दिल्ली, पटना, जयपुर और साहिबगंज के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा र#BhagalpurTrains,#ChhathSpecial,#IndianRailways