spot_img

Darbhanga News| ‘एक-एक लाठी ताबूत की कील बनेगी’: जब लाला लाजपत राय ने अंग्रेजों को दी चुनौती, दरभंगा में वकीलों ने किया याद

Lala Lajpat Rai: महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर दरभंगा के अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर 'साइमन गो बैक' नारे की गूंज को फिर याद किया।

spot_img
- Advertisement -

Lala Lajpat Rai: महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘पंजाब का शेर’ के नाम से विख्यात Lala Lajpat Rai की शहादत को मंगलवार को दरभंगा में वकीलों ने नमन् किया। वकालतखाना भवन में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने भारत के इस अमर सपूत के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता रमणजी चौधरी ने की, जहां सभी ने लाला लाजपत राय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

इस अवसर पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने लाला लाजपत राय के जीवन और उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह 1886 में पंजाब विश्वविद्यालय से प्लीडर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद लाला लाजपत राय ने मुख्तारशीप का लाइसेंस लेकर रोहतक, हिसार और लाहौर में वकालत की। हालांकि, देश की गुलामी से व्यथित होकर उन्होंने अपना सर्वस्व स्वाधीनता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया और वकालत छोड़ दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder | दरभंगा में लापता युवक की 7 दिनों बाद मिली लाश! भारी बवाल!

‘साइमन गो बैक’ का बुलंद नारा और अंग्रेजों को चुनौती

अरुण कुमार चौधरी ने याद दिलाया कि 1928 में लाला लाजपत राय ने साइमन कमीशन का पुरजोर विरोध किया था और ‘साइमन गो बैक’ का बुलंद नारा दिया। अंग्रेजों ने आंदोलन के दौरान उन पर निर्मम लाठीचार्ज किया, जिसके जवाब में लाला लाजपत राय ने एक ऐतिहासिक कथन कहा था।

‘उनके शरीर पर पड़े एक-एक लाठी अंग्रेजी हूकूमत की ताबूत में एक-एक कील साबित होगी।’

- Advertisement -

दुर्भाग्यवश, अंग्रेजों की इसी बर्बर पिटाई के कारण 17 नवंबर 1928 को इस अमर सेनानी का निधन हो गया। वकीलों ने इस मौके पर लाला लाजपत राय के बताए पदचिन्हों पर चलने और उनके त्याग व बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court Bail | दरभंगा में कोर्ट का सख्त संदेश! जानलेवा हमले के आरोपी को नहीं मिली जमानत, अब पटना हाईकोर्ट ही रास्ता

कार्यक्रम में इन अधिवक्ताओं की रही उपस्थिति

शहादत दिवस के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक मौजूद रहे। इनमें अधिवक्ता मनोज कुमार, विजय कुमार तिवारी, किरण कुमारी, ब्रजेश कुमार चौधरी, हिरानंद मिश्रा, कुमार उत्तम, पंकज कुमार सिंह, अरुण कुमार मिश्र, राहूल भारद्वाज शामिल थे। इसके अतिरिक्त, अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा और मुरारी यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी ने मिलकर लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को सराहा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics | तेजस्वी यादव का ‘सुप्रीम’ दांव! बोले- MLC की सदस्यता रद्द करो, नहीं तो सीधे कोर्ट जाएंगे

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने दो निर्दलीय एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने सभापति से मुलाकात कर चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नही#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#MLCMembership

Darbhanga Court Bail | दरभंगा में कोर्ट का सख्त संदेश! जानलेवा हमले के आरोपी को नहीं मिली जमानत, अब पटना हाईकोर्ट ही रास्ता

Darbhanga Bail: दरभंगा जिला न्यायमंडल ने जानलेवा हमले के आरोपी फुलबाबू चौपाल की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी पर हत्या की नीयत से चाकू से वार करने का आरोप है।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#CourtDecision

JDU में नीतीश कुमार का सबसे बड़ा दांव! इन दिग्गजों को मिली महाराष्ट्र-ओडिशा की कमान, UP भी नहीं छूटा | देखें पूरी लिस्ट –...

JDU Organizational Change: जदयू ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पूर्व मंत्री श्याम रजक को महाराष्ट्र और राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है,#JDUNews,#NitishKumar,#BiharPolitics

Bihar Bridge Controversy | खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान: ‘नीतीश सेतु’ विवाद पर बोले- लालू-नीतीश दोनों प्यारे, झगड़ा बंद करो!

Bihar Bridge Controversy: बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल को 'नीतीश सेतु' नाम देने पर विवाद गहरा गया है. भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने इस विवाद में कूदते हुए कहा कि लालू औ#BiharBridge,#KhesariLalYadav,#NitishSetu