Darbhanga Crime | देश सेवा कर रहे जवान के घर चोरों का धावा! दरभंगा में लाखों के जेवर-सामान चोरी, पुलिस के सामने चुनौती
Darbhanga Crime: असम में देश की सेवा कर रहे CRPF जवान कुंदन कुमार के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना. बेनीपुर के हाबीभौआर गांव में हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.
Darbhanga Crime | देश सेवा कर रहे जवान के घर चोरों का धावा! दरभंगा में लाखों के जेवर-सामान चोरी, पुलिस के सामने चुनौती। चोरों ने कुंदन कुमार के घर से कई कीमती सामानों पर हाथ साफ किया है.
चोरी हुए सामानों में पीतल के बर्तन, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, कान के जेवर, चांदी के सिक्के, गैस चूल्हा, साड़ियां, कपड़े और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं.
Darbhanga Crime: बिहार के दरभंगा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र स्थित हाबीभौआर गांव में देश की सेवा कर रहे एक जवान के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है. अज्ञात चोरों ने बीएसएफ जवान (वर्तमान में सीआरपीएफ में कार्यरत) कुंदन कुमार के घर से लाखों रुपये के जेवरात और घरेलू सामान की चोरी कर ली. इस घटना की जानकारी तब हुई, जब जवान अपने घर पहुंचे.
मामले को लेकर गृहस्वामी कुंदन कुमार ने बहेड़ा थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदगी और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया.
चोरों ने कुंदन कुमार के घर से कई कीमती सामानों पर हाथ साफ किया है. चोरी हुए सामानों में पीतल के बर्तन, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, कान के जेवर, चांदी के सिक्के, गैस चूल्हा, साड़ियां, कपड़े और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं. इतनी बड़ी चोरी से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
परिवार दरभंगा में, जवान असम में तैनात
कुंदन कुमार ने बताया कि उनके बच्चे दरभंगा में पढ़ाई करते हैं, इसलिए परिवार वहीं रहता है. वह स्वयं सीआरपीएफ में असम के जोरहाट में अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं. घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. ड्यूटी से घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.
बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने इस चोरी की घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस जल्द ही अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. पुलिस का कहना है कि चोरों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन फिलहाल चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
Kusheshwar Asthan News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में एक परिवार अपने घर के मुख्य द्वार पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर से बेहद परेशान है। आवागमन में हो रही दिक्कत को देखते हुए गृहस्वामी ने विभाग#KusheshwarAsthanNews,#BiharElectricity,#PublicGrievance
Mukesh Sahani: बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पर भाजपा नेता को 'छह इंच छोटा करने' की धमकी देने का आरोप लगा है। ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंपी गई#MukeshSahani,#BiharPolitics,#ThreateningCall
Bihar Cyber Fraud: बिहार में साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका खोजा है। जाले में एक व्यक्ति के खाते से बिना OTP साझा किए 24,600 रुपये उड़ा लिए गए। यह ठगी मोबाइल अपडेट के बहाने क#BiharCyberFraud,#OnlineScam,#JaleNews
Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस ने बिरौल थाना क्षेत्र में लाखों की चोरी का 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर चोरी का सामान बरामद किया गया है, जिससे#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#TheftSolved