Darbhanga Accident | दरभंगा में सड़क पर मौत का तांडव! अज्ञात वाहन ने ली 22 साल के युवक की जान, दो गंभीर
Darbhanga Accident: मंगलवार दोपहर डीकेबीएम स्टेट हाइवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार में मातम पसरा है।
Darbhanga Accident | दरभंगा में सड़क पर मौत का तांडव! अज्ञात वाहन ने ली 22 साल के युवक की जान, दो गंभीर। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।मब्बी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक राहुल मल्लिक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
बाइक पर सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ, जबकि ई-रिक्शा चालक भी बुरी तरह घायल हो गया।
Darbhanga Accident: बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। सदर के मब्बी थाना क्षेत्र स्थित डीकेबीएम स्टेट हाइवे पर हुए इस भीषण हादसे में 22 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार एक अन्य युवक और एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान कर्जापट्टी निवासी राहुल मल्लिक के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक सड़क से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जा भिड़ी। इस दर्दनाक दुर्घटना में राहुल मल्लिक सड़क किनारे जा गिरे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ, जबकि ई-रिक्शा चालक भी बुरी तरह घायल हो गया।
हादसा करने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही मब्बी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक राहुल मल्लिक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, ‘हादसे में एक युवक की मौत हुई है। घायलों के नाम-पते की जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। उनकी पहचान होने पर आगे की जानकारी दी जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।’
पुलिस ने इस दरभंगा दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। घायलों की पहचान और उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर भी पुलिस नजर रखे हुए है।
IPL 2027 Retention: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है। महेंद्र सिंह धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर बन गए हैं। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स स#IPL2027,#MSDhoni,#IPLAuction
Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई. इसमें JDU किसान मोर्चा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#Kusheshwarsthan
Bihar Mahaviri Jhanda: जाले के दोघरा पुरानी बाजार में 60वां महावीरी झंडा महोत्सव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. पांच गांवों के झंडों का मिलान हुआ और हजारों श्रद्धालु उमड़े#BiharMahaviriJhanda,#JaleNews,#DarbhangaFestival
Bagaha Accident: पश्चिम चंपारण के बगहा-एक प्रखंड में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. सभी दोस्त वाल्मीकिनगर से पिकनिक मनाकर ल#BagahaAccident,#BiharNews,#RoadSafety