spot_img

Darbhanga News| आज होने वाली थी घर में शादी मिली लाश! दरभंगा में लापता युवक की लाश नाले में मिली, हाथ में था मिर्च का पैकेट

Darbhanga News: भतीजी की बारात आने से ठीक पहले घर से सामान लेने निकले 32 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। उसके हाथ में मिर्च का पैकेट मिला, जिससे मौत पर रहस्य गहरा गया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime| आज होने वाली थी घर में शादी मिली लाश! दरभंगा में लापता युवक की लाश नाले में मिली, हाथ में था मिर्च का पैकेट। वह दो दिन पहले घर से बाजार सामान लेने के लिए निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

गुरुवार को नजरे आलम का शव प्लस टू मारवाड़ी हाईस्कूल जाने वाले रास्ते पर, उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक नाले में मिला।

- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा में शादी की खुशियाँ अचानक मातम में बदल गईं। लालबाग से पिछले दो दिनों से लापता एक युवक का शव गुरुवार को एक नाले से बरामद हुआ है। मृतक की भतीजी की आज शादी होनी थी, और परिवार में जश्न का माहौल था। पुलिस अब इस रहस्यमय मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | सुकमारी देवी की नृशंस हत्या में अशोक दास को आजीवन कारावास की सजा! अपराधी पर ₹51 हजार का अर्थदंड

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय नजरे आलम के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले घर से बाजार सामान लेने के लिए निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद नगर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Ahalyasthan News | अक्षय नवमी पर अहल्यास्थान में दिखा अद्भुत नजारा! नेपाल-आंध्रप्रदेश से आए भक्तों ने चढ़ाए 'बैंगन के भार'

शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

गुरुवार को नजरे आलम का शव प्लस टू मारवाड़ी हाईस्कूल जाने वाले रास्ते पर, उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक नाले में मिला। यह नाला ढाई फीट चौड़ा और दो फीट गहरा है। शव मिलने के समय नजरे आलम के हाथ में मिर्च का एक पैकेट भी था। अचानक हुई इस घटना से शादी वाले घर में खुशियों की जगह सन्नाटा पसर गया है। नजरे आलम शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

वार्ड नंबर 10 के पार्षद प्रतिनिधि डॉ. जमाल हसन ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ‘ढाई फीट चौड़े और 2 फीट गहरे नाले में शव का मिलना कई सवाल खड़े करता है।’

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। परिजनों से मिली जानकारी और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नजरे आलम की मौत किसी हादसे का नतीजा है या इसके पीछे कोई और वजह है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के इस स्कूल में बच्चों की जान को खतरा! क्लास में निकल रहे जहरीले सांप, अब बजरंगबली के शरण में मासूम

Darbhanga School: दरभंगा के प्राथमिक विद्यालय भोगीयारी पटनिया में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। क्लासरूम में जहरीला सांप निकलने के बाद ग्रामीणों ने पढ़ाई ठप कर दी, ज#DarbhangaNews,#BiharEducation,#SchoolSafety

Darbhanga Cylinder Blast| एक झटके में सब खाक! दरभंगा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, घर का हर सामान जलकर राख

Bihar Cylinder Blast: बिहार के जाले में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक परिवार का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मनामदेव गांव में बुधवार सुबह हुए हादसे में पूनम देवी के घर के कपड़े, अ#BiharCylinderBlast,#JaleNews,#FireIncident

Darbhanga Crime| खौफनाक अंत! पति-पत्नी के झगड़े में युवक ने खाया जहर, हुई दर्दनाक मौत

Jale News: बिहार के जाले में एक पारिवारिक विवाद का दर्दनाक अंत हुआ है। पति-पत्नी के बीच एक सप्ताह से चल रहे झगड़े के बाद 20 वर्षीय युवक विकास कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिय#JaleNews,#BiharCrime,#DomesticDispute

दरभंगा में कोढ़ा गैंग Active! पुलिस Detective | अपराधी से छीनी चेन वापस मिली, कटिहार से हुआ गिरफ्तार | पढ़िए हालिया CRIME और...

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस ने कोढ़ा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना पुलिस ने कटिहार से एक अपराधी को गिरफ्तार कर 3 नवंबर 2026 को महिला से छीनी गई सोने की चेन बरामद#DarbhangaPolice,#KodhaGang,#BiharCrime