spot_img

Darbhanga Big Crime|जाले में खूनी खेल: पिता को गोली मारी, बेटे का सिर फोड़ा, फिर भड़की भीड़, SDPO की गाड़ी पर फेंके पत्थर!

Jale Firing: देउरा-बंधौली पंचायत के धमाद चौक पर गांजा पीने से रोकने पर विवाद, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर किया प्रदर्शन, दो हिरासत में।

spot_img
- Advertisement -

Jale Firing: जाले के धमाद चौक पर गुरुवार को हुई गोलीबारी और उसके बाद हुई पत्थरबाजी ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस हिंसक घटना में एक पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे का सिर पत्थर लगने से फट गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और उन्होंने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इतने उग्र हो गए कि उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ की गाड़ी पर भी पत्थर फेंके। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

देउरा-बंधौली पंचायत के धमाद चौक पर लक्षू सहनी के पुत्र सुनील सहनी को गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद जब पत्थरबाजी शुरू हुई तो सुनील के पुत्र सुजीत सहनी का सिर फट गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| छुट्टियों में स्कूल पर हमला - तोड़फोड़, बच्चों की विज्ञान किट तक नहीं छोड़ी! दरभंगा में चौंकाने वाली वारदात

आनन-फानन में परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सुनील सहनी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जबकि सुजीत के सिर में टांके लगाने के बाद सिटी स्कैन के लिए उसे दरभंगा भेजा गया है।

गांजा पीने से रोकने पर खूनी खेल?

ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरी घटना गांजा पीने से रोकने के विवाद को लेकर हुई है। उन्होंने समधिनियां निवासी तेजन साह के पुत्र सुधीर साह उर्फ माफिया और उसके सहयोगियों पर गोलीबारी व पत्थरबाजी का आरोप लगाया। ग्रामीणों के अनुसार, तेजन साह की धमाद चौक से काजी बहेड़ा जाने वाली सड़क पर किराना की थोक दुकान है, जहां नशीले पदार्थों की बिक्री का भी आरोप है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सुधीर साह अपने सहयोगियों के साथ अक्सर देर शाम में अंधेरा होने पर धमाद चौक पर जमा होता है।

‘ग्रामीणों ने समधिनियां निवासी तेजन साह के पुत्र सुधीर साह उर्फ माफिया और उसके सहयोगियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया। धमाद चौक पर गांजा पीने से रोकने पर यह विवाद हुआ।’

सड़क पर उतरे ग्रामीण, SDPO की गाड़ी पर हमला

घटना के बाद आरोपी अपनी दो बाइक, बीआर07बीएम/8560 नंबर की केटीएम और बीआर07एडब्ल्यू/8643 नंबर की यामाहा, छोड़कर कट्टा लहराते हुए फरार हो गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों बाइक, कुछ टेबल और कैरेट सड़क पर रखकर आग लगा दी और टायर जलाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष दीपशिखा और एसआइ उमेश पांडेय ने वरीय अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद एसडीपीओ सदर-टू कमतौल इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा आ रहे CM Samrat ! दिखेगा 22 नवंबर को 'सम्राट-मास्टर स्ट्रोक' ! 358 करोड़ की 107 परियोजनाओं से बदलेगी तस्वीर |नागेंद्र झा स्टेडियम बनेगा गवाह

एसडीपीओ के पहुंचते ही भीड़ और भी उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने ईंट-पत्थर लेकर एसडीपीओ सदर-टू की गाड़ी पर फेंकने शुरू कर दिए। हालांकि, एसडीपीओ ने धैर्यपूर्वक काम लिया और प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया जा सका। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों के बयान भी दर्ज किए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|दरभंगा में शिक्षक का हुआ ट्रांसफर| जब पता चला 'सर' का हो गया ट्रांसफर! फूट-फूटकर रोने लगे बच्चे ! | पढ़िए - श्यामपुर - पाग, चादर, माला और भावुक विदाई

पुलिस की जांच जारी, दहशत में धमाद चौक

पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सुधीर साह पूर्व में सुनील सहनी की पान, बिस्कुट व अन्य सामान की दुकान में आग लगाने के मामले में भी नामजद अभियुक्त रह चुका है। धमाद चौक पर गोलीबारी की यह पहली घटना है, जिससे इलाके के लोग दहशत में हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime| नाबालिग से दुष्कर्म?: दरभंगा के इस थाने में हड़कंप, POCSO एक्ट में FIR दर्ज!

Bihar Crime News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर आरोप पर हड़कंप मच गया है। परिजनों की शिकायत पर नदी थाना में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने#BiharCrime,#POCSOAct,#KusheshwarasthanNews

Darbhanga Crime|छठ घाट से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, चाकू गोदकर लूटी सोने की चेन, पुलिस ने एक को दबोचा

Kamtaul Crime: दरभंगा के कमतौल में छठ घाट से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला हुआ। चाकूबाजी कर सोने की चेन और 22 हजार रुपये लूटे गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्त#KamtaulCrime,#BiharRobbery,#ChhathAttack

बिहार में ‘संचार क्रांति’ का आगाज! अब हर गांव-शहर में मिलेगा सुपरफास्ट नेटवर्क | पढ़िए -CM चौधरी की मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात और...

Bihar Telecom: बिहार में दूरसंचार सुविधाओं के विस्तार और नेटवर्क को मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मं#BiharTelecom,#SamratChoudhary,#JyotiradityaScindia

दरभंगा की महिलाओं को मिली बड़ी सौगात! शहर में खुला पहला ‘पिंक शौचालय’, जानें क्या है खास

Darbhanga Women Toilet: विश्व शौचालय दिवस पर दरभंगा को पहला 'पिंक शौचालय' मिला। मेयर अंजुम आरा, डिप्टी मेयर नाजिया हसन और नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने इसका उद्घाटन किया। यह विशेष महिला स#DarbhangaNews,#PinkToilet,#WomenEmpowerment