spot_img

बर्थडे स्पेशल (5 फरवरी) : जूनियर बच्चन को ‘उमराव जान’ के सेट पर हुआ था ऐश्वर्या रॉय से प्यार, एलआईसी एजेंट से कैरियर शुरू करने वाले अभिषेक बच्चन पर खास

spot_img
- Advertisement -

देशज वॉलीवुड। जूनियर बच्चन के नाम से मशहूर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और सुलझे हुए अभिनेताओं में से एक हैं। 5 फरवरी, 1976 को जन्में अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत  एक एलआईसी एजेंट के तौर पर की। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की कंपनी ‘एबीसीएल’ में काम किया ,लेकिन जल्द ही अभिषेक ने फिल्म जगत का रुख करते हुए साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी ‘ से  बतौर अभिनेता फिल्म इंडस्ट्री  में कदम रखा। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म में अभिषेक के अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद अभिषेक को पूर्व मिस वर्ल्ड एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय के साथ  फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ और ‘कुछ ना कहो’ में अभिनय करने का मौका मिला।

- Advertisement -

लेकिन यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही । इस दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। लेकिन अभिषेक के करियर में उनकी  किस्मत ने साथ नहीं दिया और  चार साल में उनकी 15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही l  साल 2004 में अभिषेक की किस्मत चमकी और इसी साल उन्हें संजय गांधवी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धूम’ में अभिनय करने का मौका मिला। यह फिल्म अभिषेक की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

- Advertisement -

फिल्म में अभिषेक ने अपने अभिनय से न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि दर्शकों के दिलों को भी जीता। इसके बाद अभिषेक को साल 2005 में आई फिल्म ‘बंटी और बबली’ में अभिनय करने का मौका मिला। फिल्म में अभिषेक के अभिनय को काफी पसंद किया गया और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके साथ ही इस फिल्म की दिलचस्प बात यह रही कि इस फिल्म के जरिये  अभिषेक बच्चन को फिल्म के गाने ‘कजरा रे’ में ऐश्वर्या के साथ फिर से अभिनय करने का मौका मिला, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां और बढ़ी और  प्यार हो गया। यह प्यार साल 2006 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के समय परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने फिल्म ‘धूम 2 ‘और ‘गुरु’ में साथ में अभिनय किया और इस दौरान दोनों ने शादी का फैसला लिया।

- Advertisement -

अभिषेक और ऐश्वर्या ने  20 अप्रैल, 2007  को परिवार की सहमति से शादी कर ली। उनकी एक बेटी आराध्या हैं। अभिषेक ने  कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया जिसमें सरकार, दस, ब्लफमास्टर, कभी अलविदा न कहना,  गुरु, सरकार राज, पा, बोल बच्चन, हॉउसफुल, बिगबुल  आदि शामिल हैं। अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। देश-विदेश में उनके चाहनेवालों की संख्या लाखों में हैं। अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म बॉब बिस्वास में नजर आएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News बेनीपुर नगर परिषद में बड़ा बदलाव! दरभंगा उप नगर आयुक्त डॉ. जयचंद्र अकेला बने बेनीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी| दिया ‘समान विकास’ का...

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में डॉ. जय चन्द्र अकेला ने दूसरी बार कार्यपालक पदाधिकारी का पदभार संभाला है। उन्होंने कार्यसंस्कृति में सुधार और सभी वार्डों के समान विकास को #BenipurNews,#Darbhanga,#NagarParishad

Darbhanga Crime पति बेंगलुरु में कमा रहा था, पीछे से पत्नी कैश-जेवर लेकर फरार! एक बच्चा भी छोड़ गई | पढ़िए – तीन अज्ञात...

Bihar Crime News: दरभंगा के कमतौल में पति के बेंगलुरु कमाने जाने के बाद एक शादीशुदा महिला 48 हजार रुपये नकद और जेवरात लेकर फरार हो गई। महिला एक बच्चे की मां है। #BiharCrime,#DarbhangaNews,#FamilyDispute

Darbhanga Cemetery Arson दरभंगा के कब्रिस्तान में बार-बार आग कौन लगा रहा? चौथी घटना से मुस्लिम समाज में दहशत, एक पर केस दर्ज

Darbhanga Cemetery Arson: दरभंगा में कब्रिस्तान में चौथी बार आगजनी की घटना से मुस्लिम समाज में दहशत फैल गई है। 16 अक्टूबर 2026 को हुई इस वारदात में एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। #DarbhangaNews,#CemeteryArson,#BiharCrime

Bihar MLC Election नीतीश कुमार ने नीरज कुमार से कहा- ‘टेंशन मत लीजिए, आराम कीजिए’, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेता नीरज कुमार से मुलाकात की। अनंत सिंह के विरोध के बीच नीतीश कुमार का 'टेंशन मत ली #BiharMLCElection,#NitishKumar,#JDU