अप्रैल,29,2024
spot_img

बॉल बैडमिंटन प्रदर्शनी मैच के दोनों वर्ग में बेगूसराय बना चैपिंयन, महिला वर्ग में दरभंगा, पुरूष वर्ग में सिवान को हरा बना विजेता

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय। क्रीड़ा भारती के प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग में आयोजित बॉल बैडमिंटन प्रदर्शनी मैच के दोनों वर्ग में बेगूसराय विजेता बन गया है। रविवार को हर्ष गार्डन में आयोजित मैच के महिला वर्ग में दरभंगा का मुकाबला बेगूसराय से हुआ। टॉस जीतकर दरभंगा की टीम ने सर्विस लेने का फैसला किया। इसके बाद हुए कड़े मुकाबले में बेगूसराय ने दरभंगा को 2-0 से पराजित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पुरानी फिल्मों वाली शादी...No Helicopter, No Luxury Car...20 बैलगाड़ियों पर दुल्हे के साथ निकलीं 100 लोगों की बरात

वहीं, पुरुष वर्ग में सिवान की टीम ने टॉस जीतकर सर्विस लेने का फैसला लिया तथा दोनों टीम के बीच हुए कसमकस मुकाबले में बेगूसराय की टीम ने सिवान को 2-1 से पराजित कर दिया। इसके बाद विजेता एवं उपविजेता टीम को मेडल एवं कप देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग के मैच के निर्णायक बॉल बैडमिंटन संघ के जिला सचिव विकास कुमार एवं महिला वर्ग के निर्णायक राजन कुमार थे।

इससे पूर्व प्रदर्शनी मैच का उद्घाटन क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी, प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी एवं प्रांतीय मंत्री अमित ठाकुर ने फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रणधीर कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने तमाम खिलाड़ियों को हार जीत भूलकर राष्ट्रप्रेम की भावना से खेलने और अपने संपर्क के खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रेरित करने की अपील की। बॉल बैडमिंटन प्रदर्शनी मैच के दोनों वर्ग में बेगूसराय बना चैपिंयन, महिला वर्ग में दरभंगा, पुरूष वर्ग में सिवान को हरा बना विजेता

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें