spot_img

आखिरी इम्तिहानः Bengal Assembly elections के आठवें चरण के लिए मतदान शुरू, बीरभूमि में होती रही रातभर बमबारी, एक माकपा कार्यकर्ता की मौत

spot_img
- Advertisement -
कोलकाता, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का मतदान गुरुवार सुबह 7:00 बजे से शुरू हो गया है। इसके पहले मुर्शिदाबाद में माकपा के एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी जबकि बीरभूम जिले के एक इलाके में रातभर बमबारी की खबर है। बीरभूम के जिला तृणमूल अध्यक्ष अणुब्रत मंडल को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उनके घर पर ही नजरबंद किया गया है।
इधर, मुर्शिदाबाद के डोमकल में तृणमूल उम्मीदवार की गाड़ी से टक्कर लगने के बाद माकपा के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से एक की मौत हो गई है।
माकपा का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रचार बंद हो गया है लेकिन नियमों को दरकिनार कर तृणमूल उम्मीदवार जफिकुल इस्लाम क्षेत्र में रात 11:00 बजे सभा कर रहे थे। इसी का विरोध किया गया तो उन्होंने अपनी गाड़ी से माकपा के दो कार्यकर्ताओं को कुचल दिया।
इनमें से गंभीर रूप से घायल अब्दुल कादिर ने मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एक तरफ वोटिंग हो रही है तो दूसरी ओर अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी है।
उधर, बर्दवान के म्यूरेश्वर में भारतीय जनता पार्टी के एजेंट को मतदान केंद्र के अंदर घुसने से रोक दिया गया था। आरोप है कि बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए थे जिसकी वजह से तनावपूर्ण हालात बने हुए थे। इधर काशीपुर-बेलगछिया जहां से मिथुन चक्रवर्ती मतदाता हैं वहां भाजपा के पोलिंग एजेंट को जेके मित्रा रोड में बने मतदान केंद्र में बैठने से रोका गया था। सूचना मिलने के बाद भाजपा उम्मीदवार शिवाजी सिंह रॉय मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे तृणमूल कार्यकर्ताओं को दौड़ाते हुए घर तक ले गए। बाद में भाजपा एजेंट को बैठने की अनुमति मिली। यह भी आरोप है कि भाजपा एजेंट का दस्तावेज भी फाड़ दिया गया था।
इधर काशिपुर-बेलगछिया में सुबह-सुबह 247 नंबर मतदान केंद्र पर मिथुन चक्रवर्ती ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
बीरभूम जिले में भी चुनाव के साथ ही हिंसा की शुरुआत हो गई है। नानूर के बलूटी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं को बंदूक की बट से मारा पीटा गया है। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांव वालों को भी जान से मारने की धमकी दी है। बेलियाघाटा में भी भाजपा एजेंट को मारा पीटा गया है। गुरदास कॉलेज के मतदान केंद्र पर सुबह के समय हिंसक हालात बन गए थे।
इसके अलावा बीरभूम जिले के नानूर में ही बेजरा गांव में रात भर बमबारी हुई है। 112 नंबर मतदान केंद्र पर तृणमूल कांग्रेस के पोलिंग एजेंट देवदास सरकार के घर हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा है। हालांकि भाजपा का आरोप है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। अगर कहीं हिंसा हुई है तो तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने किया है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी चिंता है : क्यों बदला बिहार में मौसम का स्वभाव! IMD की बड़ी स्टडी से खुलेंगे जलवायु परिवर्तन के राज

Bihar Climate Change: बिहार में जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को देखते हुए IMD ने एक विशेष वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया है। पिछले 20 साल में 13 बार कम बारिश, 'झपसी' का गायब होना और#BiharClimateChange,#IMDStudy,#BiharMonsoon

बिहार में मुहर्रम पर बड़ा फैसला: बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे-भड़काऊ गाने बैन, जानें मुख्य सचिव प्रत्यय, DGP विनय ने बताया -क्या हैं नए...

Bihar Muharram: मुहर्रम 2026 से पहले बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिना लाइसेंस जुलूस, डीजे और भड़काऊ गानों पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी DM-S#BiharMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ‘एक्शन मोड’: 6 अधिकारी नपे, 1 निलंबित; Bihar Education में हड़कंप!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में 6 अधिकारियों पर अन#BiharEducationMinister,#MithileshTiwari,#BiharNews

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में स्कूलों का टाइम बदला! भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, जानें नया समय

Bihar School Timings: बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे, जिससे छात्रो#BiharNews,#BiharSchoolTimings,#HeatwaveAlert