मई,2,2024
spot_img

NH 31: भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में पूजा कर लौट रहे 3 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत, 6 की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
बेगूसराय। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या (एनएच-31) पर शुक्रवार की दोपहर ट्रक एवं टेंपो की टक्कर में पूजा कर लौट रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए हैं, घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के समीप की है। मृतकों की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी निवासी आशिक महतों के पुत्र देवेंद्र महतों, शंभू महतों की पत्नी उषा देवी, जोगिंदर महतों की पत्नी विभा कुमारी के रूप में की गई है। जबकि डीलर शैलेंद्र कुमार की पत्नी उषा देवी, देवेंद्र महतों की पुत्री गुड्डी कुमारी, संजीत महतों के पुत्र मानस कुमार, भोला महतों की पत्नी उषा देवी तथा ड्राइवर लूचो पासवान के पुत्र मनोज पासवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसमें मनोज पासवान की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है तथा किसी भी समय उसकी मौत हो सकती है।
NH 31: भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में पूजा कर लौट रहे 3 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत, 6 की हालत गंभीर
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौकी गांव से आठ लोग एक टेंपो रिजर्व कर शुक्रवार को खगरिया जिला के सिद्ध शक्तिपीठ मां कात्यायनी स्थान (माय थान) पूजा-अर्चना के लिए गए थे। पूजा करने के बाद दोपहर में सभी लोग लौट रहे थे, इसी दौरान एनएच-31 पर रघुनाथपुर के समीप पहले से खड़ी ट्रक में तेज गति से आ रहे अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी।
जोरदार आवाज सुनते ही दौड़े आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को निकलवा कर साहेबपुर कमाल पीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेष का इलाज चल रहा है।
लेकिन सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर, एक साथ तीन लोगों की हुई मौत से गांव में कोहराम मच गया है तथा बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।NH 31: भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में पूजा कर लौट रहे 3 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत, 6 की हालत गंभीर
यह भी पढ़ें:  Siwan News| आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश पर बराती की पहले पिटाई, फिर चाकू से गोद हत्या

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें