- Advertisement -
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानपरिषद के गठन की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुकीं ममता बनर्जी ने अपने पुराने विधानसभा सीट भवानीपुर से ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
- Advertisement -
- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

70वीं BPSC का बड़ा धमाका: दरभंगा के 3 श्रम अधिकारी रातों-रात बने SDM और Tax Commissioner, जानें कैसे?
2 

NEET Re-Exam: क्या दूसरी बार भी लीक हुआ पेपर? NTA और PIB ने दी बड़ी जानकारी, छात्रों को किया सावधान!
3 

Nepal में तख्तापलटने की भविष्यवाणी करने वाले लक्की बिष्ट ने वीडियो में क्या कहा: बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर में पूर्व RAW एजेंट का ‘बड़ा ऐलान’, क्या होगा अब?
4 

बिहार के खूंखार अपराधी लल्लन सिंह का यूपी में ‘गेम ओवर’, 7 हत्याएं कर मचाया था आतंक, पुलिस ने किया ढेर!
5 

Bihar Politics: नीतीश के उत्तराधिकारी पर Bihar Politics में न्यू ट्वीस्ट… उबाल! ‘लव-कुश’
6 

DARBHANGA की ‘लेडी सिंघम’: काम्या मिश्रा की सियासत में एंट्री? खान सर को बताया ‘क्रांतिदूत’, इन बातों पर खुलकर बोलीं, जानिए क्यों छोड़ी थी नौकरी और क्या है ‘ प्लान ‘?
- Advertisement -
इसके लिए यहां से विधायक चुने गए शोभन देव चट्टोपाध्याय इस्तीफा देने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शोभन देव चट्टोपाध्याय ने विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी से मिलने का समय मांगा है। वह आज ही शाम तक अपना इस्तीफा दे देंगे।
सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगी और विधानसभा की सदस्यता हासिल करेंगी। राज्य में विधान परिषद के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य मंत्रिपरिषद ने अपनी मुहर लगा दी है। विधान परिषद के सदस्यों को भी विधान सभा सदस्यों की तरह के अधिकार हुआ करते हैं।
वे भी मंत्री अथवा मुख्यमंत्री बन सकते हैं। बहरहाल, दीदी को चुनाव लड़ाने के लिए पहले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी के विधायक और कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय इस सीट से इस्तीफा देंगे। शोभनदेव चट्टोपाध्याय को राज्यसभा में भेजे जाने की संभावना है।
शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने भवानीपुर में बीजेपी के उम्मीदवार रूद्रनील घोष को 50 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया था। अब शुक्रवार को इस्तीफे की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी इच्छा से ही भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
चूंकि वह मंत्री हैं, इस कारण उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा या नहीं, यह जानकारी हासिल कर लेंगे, लेकिन जहां तक उन्हें जानकारी है, फिलहाल मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना होगा।
हालांकि उन्हें फिर कहां से उम्मीदवार बनाया जाएगा या उनका भविष्य क्या होगा, इस बारे में कोई भी फैसला पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ही करेंगी। सूत्रों ने बताया कि विधान परिषद का गठन कर शोभन को मनोनीत किया जा सकता है। हालांकि यह प्रक्रिया लंबी हो सकती है।
- Advertisement -








