spot_img

कोलकाता में भाजपा कार्यालय के पास मिले 51 क्रूड बम

spot_img
- Advertisement -
कोलकाता। कोलकाता स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के पास शनिवार की रात 51 क्रूड बम मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने भाजपा कार्यालय से कुछ ही दूर खिदिरपुर के पास सड़क किनारे से एक बोरे में रखे गए इन बमों को बरामद किया। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा गया है। फिलहाल पुलिस वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि ये बम कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी सेक्शन ने बरामद किये हैं। यहां खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी की गई थी। ये जगह हेस्टिंग्स क्रॉसिंग इलाके में आती है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तीसरे फेज की वोटिंग से पहले पुलिस को दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर इलाके में एक झाड़ी से 41 क्रूड बम मिले थे। इस घटना से पहले बरुईपुर में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया था। kolkata= BJP office-crood bam-
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: केवटी में मारपीट, 5 घायल, 2 DMCH रेफर, 3 नशे में गिरफ्तार

केवटी न्यूज: दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र से मंगलवार का दिन अपराध और विवाद...

Bihar Revenue Employees: 224 कर्मचारियों का निलंबन रद्द, CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, Nitish सरकार और विजय सिन्हा का आदेश वापस!

Bihar Revenue Employees: बिहार में राजस्व कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट...

Bhagalpur News: नवगछिया में घर में घुसकर हत्या, सोए रह गए परिजन, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

नवगछिया में हत्या: भागलपुर के नवगछिया में अपराधियों का आतंक फिर गहरा गया है!...