spot_img

Tej Pratap Yadav at DMCH: जानिए क्या हुआ जब तेजप्रताप पहुंचे DMCH, क्यों कहा, क्या सरकार के निर्देश पर वहां कूड़ा जलाया जा रहा है? …हो जाएगा डेंगू, हम जब थे तब आधी-आधी रात को अस्पतालों का निरीक्षण करते थे लेकिन अब…पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व हसनपुर के राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने बुधवार को डीएमसीएच का जायजा लिया। परिसर में जलजमाव व संस्थान के जर्जर भवनों को देख उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजप्रताप ने कहा,

- Advertisement -

हम जब थे तब आधी-आधी रात को अस्पतालों का निरीक्षण करते थे लेकिन कोरोना काल में भी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व अन्य सत्ताधारी नेताओं को मरीजों का हाल जानने में कोई दिलचस्पी नहीं है। सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की। निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से पहुंचकर तेजप्रताप ने डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग के अलावा अस्पताल परिसर का जायजा लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

अस्पताल अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थित डायलिसिस सेंटर के पीछे जलाए जा रहे कूड़े को देख उन्होंने व्यवस्था पर सवाल किया। अधीक्षक डॉ.मणिभूषण शर्मा से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा, क्या सरकार के निर्देश पर वहां कूड़ा जलाया जा रहा है ? क्या यहां कूड़े के निष्पादन के लिए कोई व्यवस्था नहीं है ?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

इस सवाल पर अधीक्षक ने कहा कि वे पहली बार यहां कूड़ा जलते देख रहे हैं। अस्पताल के कचरे से मेडिकल बायो वेस्ट को अलग कर उसे निर्धारित जगह पर डंप किया जाता है। वहीं अलग किये गए मेडिकल बायो वेस्ट का उठाव निर्धारित एजेंसी रोज करती है। यहां कूड़ा किसने जलाया, इसकी वे तहकीकात करेंगे।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

तेजप्रताप ने परिसर में जलजमाव को लेकर सरकार उन्होंने कहा आपातकालीन विभाग व जर्जर सर्जिकल भवन में काम कर रहे चिकित्सकों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने गंदगी के कारण डेंगू होने की आशंका भी व्यक्त की है। कोरोना काल में स्वास्थ्य मंत्री कहां हैं? पूरे सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है।

राज्य सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। जलजमाव के कारण वे अधीक्षक कार्यालय तक नहीं पहुंच सके। करीब 40 मिनट तक वहां रुकने के बाद वे पटना रवाना हो गए। इस दौरान डीएमसीएच परिसर में बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

tejpratap-news-know-what-happened-when-tejpratap-reached-dmch-why-he-said-is-garbage-being-burnt-there-on-the-instructions-of-the-government
Tej Pratap Yadav at DMCH

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD