अप्रैल,30,2024
spot_img

समस्तीपुर में विशनपुरआभी-सिवैसिंहपुर के मध्य बांध सड़क पर बना स्लुइस गेट धराशाई के कगार पर, जानिए बारिश से कैसे बिगड़ गए हैं यहां के हालात

spot_img
spot_img
spot_img
समस्तीपुर। विशनपुरआभी व सिवैसिंहपुर पंचायत के मध्य में बांध सड़क पर बना स्लुइस गेट धराशाई के कगार पर पहुंच गया है।
कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से पुलिया की स्थिति और नाजुक हो गई है। स्लुइस गेट का एक भाग धराशाई होकर गिर गया है। यह पथ रोसड़ा, समस्तीपुर के अलावा खानपुर प्रखंड को जोड़ती है। इसे लोग बागमती नदी के बाहा के नाम से भी जानते हैं।
इसके क्षतिग्रस्त होने से करीब 5 गांव के लोगों का संपर्क टूट गया है। लोगों की माने तो वर्ष 1954 में ही उक्त स्लुइस गेट का निर्माण किया गया था।
लोगों ने बताया कि किसानों के दर्जनों एकड़ में लगी फसल की सुरक्षा भी इसी पुलिया से होती है। अगर नदी में पानी का दबाव बढ़ता है, और पुलिया ध्वस्त हो जाता है तो किसानों का फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो जाएगा।
सिवैसिंहपुर पंचायत के मुखिया दीपक कुमार झा ने कहा किसमस्तीपुर वाटर वेज बांध में यह पड़ता है। स्लुइस गेट का एक हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इसकी जानकारी अधिकारियों को फोन पर देने के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
इधर, पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही मुसलाधार बारिश से नगर निगम   के कृषि उत्पादन बाजार समिति मथुरापुर परिसर में चारों ओर की सड़कें कहीं कीचड़ तो कहीं झील में तब्दील हो गई है।

उत्तर बिहार के मशाला व्यवसाय के लिए यह प्रसिद्ध बाजार है। इसके साथ-साथ आलू-प्याज, हरी सब्जी, गल्ला तथा मशाला मंडी में आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।टूटे-फूटे गड्डा युक्त सड़क पर जमे कीचड़युक्त पानी के कारण मजदूरों-किसानों तथा व्यवसायियों को नारकीय जीवन गुजारने को मजबूर होना पड़ता है।
इस कीचड़ के कारण आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। लगभग दर्जनों व्यक्तियों का पैर, हाथ टूट चुका है। बावजूद बाजार समिति प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। वहीं सरकार के द्वारा किसानों की बैठकी बाजार समिति परिसर में नही वसूलने के निर्देश को धत्ता बताते हुए यहां लगने वाले रविवारीय हाट के दिन सुबह से ही अवैध चुंगी व्यवसायियों से वसूल किया जाता है।
वहीं काफी संख्या में लोग अवैध झोपड़ियां बनाकर सड़क और नाला को अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण भी पानी जम जाता है और कीचड़ में तब्दील हो जाता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें