मई,1,2024
spot_img

Satya…Satya…Satya Nadella बने Microsoft के चेयरमैन, जानिए सर्वर रूम से बोर्ड रूम तक का सफ़र

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली। Microsoft ने CEO Satya Nadella को कंपनी का अध्यक्ष बनाया है। वे अतिरिक्त भूमिका में ‘‘बोर्ड का एजेंडा निर्धारित करने में अगुवाई करेंगे।’’ माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने बुधवार को घोषणा की बोर्ड के स्वतंत्र निदेशकों ने सर्वसम्मति से नडेला को बोर्ड के अध्यक्ष की भूमिका के लिए चुना।

नडेला, थॉम्पसन की जगह लेंगे, जो मुख्य स्वतंत्र निदेशक के रूप में आगे अपनी भूमिका निभाएंगे। नडेला 2014 में स्टीव बाल्मर के बाद माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने थे।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक,

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | निकले कमला से 2 Fit के देवो के देव Mahadev

‘इस भूमिका में, नडेला बोर्ड के लिए एजेंडा तय करने के काम का नेतृत्व करेंगे, सही रणनीतिक अवसरों का फायदा लेने और मुख्य जोखिमों की पहचान करने और उनके असर को कम करने के लिए कारोबार की अपनी गहरी समझ का लाभ उठाएंगे।’

Satya Nadella कौन है?

Satya Nadella ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मणिपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली, इसके बाद उन्होंने University of Wisconsin-Milwaukee से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल किया था। इसके साथ ही उन्होंने The University of Chicago Booth School of Business से भी पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | निकले कमला से 2 Fit के देवो के देव Mahadev

Nadella के LinkedIn Profile के मुताबिक वह 2016 से Fred Hutch व जनवरी, 2017 से Starbucks के बोर्ड मेंबर हैं। वह सितंबर, 2018 से यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के मेंबर बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में शामिल हैं। Nadella वर्ष 2014 में Microsoft के सीईओ बने। उन्होंने स्टीव बालमर का स्थान लिया था। उससे पहले Nadella माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड एंड एंटरप्राइज ग्रुप के EVP थे। फोर्ब्स पर उपलब्ध Nadella के प्रोफाइल के मुताबिक उनके तीन बच्चे हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें