अप्रैल,30,2024
spot_img

बिहार में धर्म परिवर्तन का खेल, गया में महादलित बस्ती के लोगों ने अपनाया ईसाई धर्म

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/गया। बिहार में गया जिले नगर प्रखंड के नैली पंचायत के बेलवादीह गांव में महादलितो की बस्ती में रहने वाले सभी लोगों ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म को अपना लिया है। पहले इस महादलित बस्ती में सब कुछ ठीक से चल रहा था। लेकिन अचानक लोगो ने ईसाइयों की तरफ से आयोजित प्रार्थना में जाना शुरू कर दिया और फिर धीरे धीरे पूरी बस्ती ने धर्म परिवर्तन कर लिया है।

 

 

इस बस्ती में रहने वालों के मुताबिक एक महिला केवला देवी के बेटे का अचानक तबियत खराब हो गयी और डॉक्टर से इलाज करा कर वह थक गयी। लेकिन बेटे की तबीयत ठीक नहीं हुई। महिला को किसी ने ईसाई धर्म के लोगों के पास जाने की सलाह दी। ईसाई धर्म के कई लोग उसके गांव में पहुंचे घर पर प्रार्थना किया और पानी दिया उसके बाद महिला का बेटा ठीक हो गया। बस फिर क्या था महादलित परिवारों में ईसाई धर्म के प्रति रुचि बढ़ती गयी। लोग अपनी परेशानी को लेकर वहां जाने लगे। जिनकी परेशानी दूर हुई उनकी आस्था ईसाई धर्म में बढ़ती गयी।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

 

हालांकि जानकार बताते हैं कि पास के ही गांव वाजिदपुर में किसी ने रविवार को ईसाई धर्म के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता था। उसी प्रार्थना में सभी महादलित महिला-पुरुष शामिल हुए और हिन्दू धर्म को त्याग कर ईसाई धर्म को अपना लिया है। धर्म परिवर्तन कर चुकी महिलाएं बताती है कि ईसाई धर्म मे महिला को सिंदूर नही लगानी है। उसके बाद महादलित महिलाएं उसका पालन कर सिंदूर लगाना भी बन्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश...शौक, शादी के किस्से हजार?

 

कहा कि प्रार्थना में जब जाते है तो स्नान कर बिना श्रंगार और सिंदूर के जाती है। उसके बाद अन्य दिन वह सिंदूर भी लगाती है। वहीं लोगों ने कहा कि किसी ने लालच या किसी ने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य नही किया है। बल्कि वे स्वेच्छा से हिन्दू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाया है। बताया की अब हिन्दू देवी देवताओं पर विश्वास नही रहा है। इसलिए अब पूजा पाठ भी बन्द कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश...शौक, शादी के किस्से हजार?

गांव के धर्म परिवर्तन कर चुके महादलित पुरुष मनोज मांझी ने बताया कि हमलोग बहुत परेशान थे। कभी बेटा तो कभी बेटी का तबीयत ख़राब रहता था। मगर इस धर्म में आने के बाद सब कुछ ठीक हो गया है।

 

उन्होंने आगे कहा कि महादलित होने के कारण कई हिन्दू मंदिरों में जाने पर रोक था। लेकिन ईसाई धर्म में ऐसा कुछ नहीं है। पहले भी मंदिर में पूजा पाठ नही करते थे। अब भी नहीं करते हैं। जाहिर है गया से आई धर्मांतरण की यह खबर अब बिहार में सियासी मुद्दा बन जाए तो कोई अचरज नहीं होगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें