spot_img

हर राज्य में ‘खेला होबे’…ममता बनर्जी का ‘मिशन 2024’ के लिए ऐलान, बच्चों को बाटेंगी फुटबॉल, कहा-जासूसी चालू है… मैंने अपने फोन का कैमरा ढक लिया है

spot_img
- Advertisement -

कोलकाता। ममता बनर्जी अब ‘मिशन 2024’ में जुट गई हैं। अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को चुनौती देने का ऐलान करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि जब तक मोदी सरकार को सत्ता से नहीं हटा दिया जाता, हर राज्य में ‘खेला’ होगा। बंगाल में ‘खेला होबे’ का नारा देकर बड़ी जीत हासिल करने के बाद उन्होंने 16 अगस्त को ‘खेला दिवस’ मनाने का फैसला किया है। इस मौके पर गरीब बच्चों को फुटबॉल बांटने का भी घोषणा की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

‘हमें केंद्र सरकार को भी ढक देना है, वरना देश बर्बाद हो जाएगा’

इधर,ममता बनर्जी ने पेगासस फोन हैकिंग विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने फोन के कैमरे को कवर कर लिया है ताकि उसकी हैकिंग के जरिए उनकी जासूसी न की जा सके। ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं।

बंगाल की सीएम ने कहा कि पेगासस डराने वाला है। मैं किसी से भी बात नहीं कर सकती। आप जासूसी के लिए बहुत सारा पैसा खर्च कर रहे हैं। मैंने इससे बचने के लिए अपने फोन को प्लास्टर कर लिया है। इसी तरह से हमें केंद्र सरकार को भी ढक देना है, वरना देश बर्बाद हो जाएगा।

 

कहा, ”आज हमारी आजादी खतरे में हैं। बीजेपी ने हमारी स्वतंत्रता को खतरे में डाल दिया है। वे (मोदी सरकार) अपने मंत्रियों पर ही विश्वास नहीं करते हैं और एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उनके फोन की भी टैपिंग की जा रही है और इसलिए वह किसी से बात नहीं कर पाती हैं।

‘पूरे देश और दुनिया के आशीर्वाद से बंगाल में जीत’

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में जीत के लिए देश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश और दुनिया से उन्हें आशीर्वाद मिला। ममता ने कहा, ”हम देश और राज्य के लोगों को बधाई देना चाहते हैं। हम धन, बल, माफिया पावर और सभी एजेंसियों के खिलाफ लड़े। सभी मुश्किलों के बावजूद हम इसलिए जीते क्योंकि बंगाल के लोगों ने हमें वोट दिया और हमें देश और दुनिया के लोगों से आशीर्वाद मिला।”

 

‘फोन को प्लास्टर करने की बात करते हुए दिखाया भी कैसे उन्होंने फोन पर टेप लगा ली’

ममता बनर्जी ने पेगासस जासूसी के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की भी अपील की है। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इजरायली स्पाईवेयर के जरिए लोगों की जासूसी कराने का काम किया है। ममता बनर्जी ने अपने फोन को प्लास्टर करने की बात करते हुए दिखाया भी कैसे उन्होंने फोन पर टेप लगा ली है। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने फोन को प्लास्टर कर लिया है क्योंकि वह हर चीज पर नजर रख रहे हैं। भले ही वह वीडियो हो या फिर ऑडियो।’ यही नहीं ममता बनर्जी ने दावा किया कि वह फोन पर अपने समकक्षों से बात नहीं कर पाती हैं।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी चिंता है : क्यों बदला बिहार में मौसम का स्वभाव! IMD की बड़ी स्टडी से खुलेंगे जलवायु परिवर्तन के राज

Bihar Climate Change: बिहार में जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों को देखते हुए IMD ने एक विशेष वैज्ञानिक अध्ययन शुरू किया है। पिछले 20 साल में 13 बार कम बारिश, 'झपसी' का गायब होना और#BiharClimateChange,#IMDStudy,#BiharMonsoon

बिहार में मुहर्रम पर बड़ा फैसला: बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, डीजे-भड़काऊ गाने बैन, जानें मुख्य सचिव प्रत्यय, DGP विनय ने बताया -क्या हैं नए...

Bihar Muharram: मुहर्रम 2026 से पहले बिहार सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बिना लाइसेंस जुलूस, डीजे और भड़काऊ गानों पर प्रतिबंध रहेगा। मुख्य सचिव और डीजीपी ने सभी DM-S#BiharMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का ‘एक्शन मोड’: 6 अधिकारी नपे, 1 निलंबित; Bihar Education में हड़कंप!

Bihar Education Minister: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के आरोप में 6 अधिकारियों पर अन#BiharEducationMinister,#MithileshTiwari,#BiharNews

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: बिहार में स्कूलों का टाइम बदला! भीषण गर्मी में बच्चों को मिली बड़ी राहत, जानें नया समय

Bihar School Timings: बिहार में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब स्कूल सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे, जिससे छात्रो#BiharNews,#BiharSchoolTimings,#HeatwaveAlert