
आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम शीर्षत कपिल अषोक की अध्यक्षता में बुधवार को पंडौल प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ सात निश्चय योजना के प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने पंडौल प्रखंड के लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत मात्र 42 प्रतिशत जियो टैगिंग कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की। बेलाही पंचायत में मात्र 22 प्रतिशत जियो टैगिंग होने को लेकर समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, पंडौल को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने एकाउंट अपडेशन के लिए पेंडिंग 5374 लाभुकों का शीघ्र स्वीकृत व अस्वीकृत करने को कहा। शौचालय निर्माण कार्य में अभिरूचि नहीं दिखाने को लेकर गगन कुमार,आवास सहायक से स्पष्टीकरण पूछा। डीएम से सभी जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों के भुगतान की स्थिति की जानकारी नहीं मिलने की शिकायत की गयी।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायत के मुखिया शौचालय भुगतान के लाभुकों की सूची पंचायतवार उपलब्ध कराएं। उन्होंने भगवतीपुर पंचायत के आवास सहायक प्रभात कुमार की ओर से कार्य में रूचि नहीं दिखाए जाने को लेकर जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर संबंधित पंचायत से हटाकर मुख्यालय में टैग करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में डेमो के लिए बनाए गए शौचालय का भी निरीक्षण किया। बैठक में निदेशक डीआरडीए ब्रज बिहारी भगत, जिला समन्वयक,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान समन्वयक,लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मधुबनी, रंजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी,पंडौल महेश्वर पंडित समेत सभी पंचायतों के मुखिया, विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव व कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।








You must be logged in to post a comment.