अप्रैल,29,2024
spot_img

मधुबनी से बड़ी ख़बर आ रही है पूजा करने गई लड़कियों से छेड़खानी, पीछा करते करते मंदिर तक पहुंचा, बाइक से घेरा और फिर जो हुआ वो…पढ़िए पूरी ख़बर

spot_img
spot_img
spot_img

धुबनी से बड़ी ख़बर आ रही है पूजा करने गई लड़कियों से छेड़खानी, पीछा करते करते मंदिर तक पहुंचा, और फिर जो हुआ वो…देशज टाइम्स को मिली जानकारी के मुताबिक मामला मधुबनी के हरलाखी का है, जहां स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन लड़कियों को घेरकर छेड़खानी करने वाले दो मनचलों के विरुद्ध पीड़ित लड़कियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | मैं शौचालय विद्यालय का छात्र हूं...मधेपुर स्कूल का 10 सालों में विकास...पीपल के पेड़ से शौचालय की गेट पर शिफ्ट...

…पीछा करते करते मंदिर तक पहुंचा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को तीनों लड़की एक साथ एक शिवालय में पूजा अर्चना करने गई थी। जहां पहले से ही छेड़खानी करते आ रहे दोनों युवकों ने पीछा करते मंदिर तक चला गया।

दोपट्टा से गला दबाकर मारने का प्रयास

हालांकि लड़की को छेड़छाड़ करते देख आसपास के लोगों ने मनचलों की धुनाई भी कर दी। उसके बाद लड़की टेम्पो में बैठकर घर जा रही थी, जिसका पीछा करना दोनों लड़कों ने शुरू कर दिया। तथा करुणा गांव के पास बाइक से घेर लिया। फिर तीनों लड़कियों को दोपट्टा से गले को दवा दिया और जान से मारने का प्रयास भी किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पुरानी फिल्मों वाली शादी...No Helicopter, No Luxury Car...20 बैलगाड़ियों पर दुल्हे के साथ निकलीं 100 लोगों की बरात

पीड़ित लड़कियों का कहना है

लड़कियों के विरोध करने पर मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। आरोपी युवक की पहचान करुणा गांव निवासी मो असरफ व मो वसीम के रूप में किया गया है। पीड़ित लड़कियों का कहना है कि पहले भी विद्यालय आते जाते छेड़खानी करते थे। थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें