मई,3,2024
spot_img

उपलब्ध नहीं है खाद, खाली हाथ मायूस लौट रहे किसान, त्राहिमाम… किसानों ने देशज टाइम्स को बताया, कई दिनों से खाद लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन… पढ़िए पूरी ख़बर

spot_img
spot_img
spot_img

अंधराठाढ़ी। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में खाद की कमी के कारण किसान के बीच त्राहिमाम मचा है। किसान खाद के लिए रोज उर्वरक विक्रेताओं के यहां आते हैं। खाद उपलब्ध नहीं रहने के कारण खाली हाथ मायूस हो कर लौट जाते हैं। बताते चलें कि बुधवार को अनधराठाढी प्रखंड मुख्यालय में मात्र एक उर्वरक विक्रेता के पास खाद उपलब्ध था।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया

उसके यहां खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ लगी थी। खाद खत्म हो जाने के डर से सभी किसान पहले खाद लेने के फिराक में थे।इस कारण समय समय पर कतार टूटती थी और हो हल्ला शुरू हो जाता था।दर्जनों किसानों ने बताया कि वे लोग कई दिनों से खाद लेने के लिए अंधराठाढ़ी आ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| अग्निशमन वाहन से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में आगजनी, बवाल, भाग रहे वाहन को रोक रहे दो बाइक सवार को भी चालक ने कुचला, डीएमसीएच रेफर

डीलर के पास खाद उपलब्ध नहीं रहने के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। आने जाने में समय और पैसे की बर्वादी होती है। ऊपर से खाद उपलब्ध होने पर उन्हें बढ़ी कीमत पर खाद खरीदने की मजबूरी होती है।

 

कई किसानों ने बताया कि उन्हें पता नही है कि प्रखण्ड में अनुज्ञा प्राप्त खाद डीलर कितने और कौन कौन हैं। प्रखण्ड कृषि बीएओ आलोक कुमार से पूछने पर बताए की प्रखंड अन्तर्गत 12 उर्वरक डीलर हैं,जो उर्वरक उपलब्ध समय पर नहीं करते हैं। इसलिए किसानों को काफी कठिनाई हो रही हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

जरूरत के अनुसार उर्वरक आपूर्ति नही हो रही है। खाद के अभाव में किसानों के हाथ से फसल निकल रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें