spot_img

नालंदा में पांव पसार रहा डायरिया, एक की मौत, दर्जनों आक्रांत

spot_img
- Advertisement -

बिहारशरीफ| नुरसराय प्रखंड के नया नगर झामापर गांव में डायरिया धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। इसकी चपेट में आधा दर्जन बच्चे और महिलाएं आ चुकी हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

गुरुवार को एक महिला की मौत डायरिया से हो गयी। मृतिका नया नगर गांव निवासी कारू बिंद की पत्नी शांति देवी है। वही दर्जनों बच्चे डायरिया से आक्रांत है। जिनका इलाज नुरसराय के निजी अस्पतालों में चल रहा है। सूचना पाकर अस्पताल से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंच चुकी है।

- Advertisement -

हालांकि जिले के अन्य क्षेत्रों से डेंगू, चिकनगुनिया के अभी रोगी नहीं मिले हैं लेकिन करायपरसुराय, हिलसा व बिंद के इलाकों में बाढ़ के पानी आने के बाद जलजनित रोग फैलने की आशंका बढ़ रही है। जैसे जैसे बाढ़ का पानी निकलेगा, वैसे वैसे गंदगी और नमी से बच्चे व बुजुर्ग इन रोगों की चपेट में आ सकते हैं।

सीएस डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि हर स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग नजर रख रहा है। इसके लिए विशेष तौर से मेडिकल टीम को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

नुरसराय प्रखंड के प्रभावित इलाकों में मेडिकल टीम काम कर रही है।इनौस के जिला सचिव शत्रुघ्न कुमार व माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि नया नगर झामापर गांव के महादलित टोला में कई लोग बीमार हैं, जिनकाका इलाज चल रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बाल्मिकी प्रसाद ने बताया कि दो-तीन लोगों को डायरिया होने की सूचना मिली है।

चिकित्सक की टीम को दवा के साथ गांव भेजा गया है। संक्रमित लोगों पर नजर रखकर बीमारी का इलाज शुरू किया जा चुका है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

रूह कांप जाएगी! डे-केयर में बच्चे को बाथरूम में बंद किया: वॉशिंग मशीन में बैठाया, टॉयलेट जेट से पानी डाला, वीडियो वायरल

Bengaluru Child Abuse: बेंगलुरु में कैपजेमिनी के डे-केयर सेंटर में 2-3 साल के मासूम बच्चे से बर्बरता का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में बच्चे को टॉयलेट जेट से पानी डालते और वॉशिं#BengaluruNews,#ChildAbuse,#Capgemini

बिहार के मौसम में क्या है नया? पूसा कृषि विश्वविद्यालय से आई ताजा रिपोर्ट, जानें आज का हाल!

Bihar Weather: बिहार के मौसम को लेकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर ने 02 जुलाई 2026 के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। बारिश का इंतजार बरकरार है।#BiharWeather,#PusaAgriculture,#SamastipurNews

बिहार में भ्रष्टाचार पर CM Samrat का ‘मास्टरस्ट्रोक’! 9 प्रमंडलों में खुलेंगे स्पेशल कोर्ट, भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं

Bihar Vigilance: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार पर बड़ा हमला बोलते हुए 9 प्रमंडलों में विशेष निगरानी न्यायालय खोलने का ऐलान किया है। अब जिले-अनुमंडल तक निगरानी#BiharNews,#SamratChoudhary,#AntiCorruption

बांकीपुर उपचुनाव का ऐलान: पटना की इस हाई-प्रोफाइल सीट पर कब डाले जाएंगे वोट? तारीखें जानें

Bankipur By-election: पटना की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर 2026 में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जानिए कब होगा मतदान, नामांकन प्रक्रिया और वोटों की गिनती। भ#BankipurByElection,#PatnaNews,#BiharPolitics