spot_img

गंडक और बूढी गंडक नदी में कटाव तेज, उपजाऊ जमीन के साथ गांव भी नदी में हो रहे समाहित, स्कूल भी बहे

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले मे बहने वाली नदियाें में आयी बाढ के साथ कटाव ने लोगों के जीवन को संकटग्रस्त बना दिया है। बाढ का पानी थोडा कम होते ही प्रवृति के अनुरूप कटाव तेज हो गया है। जिले के अरेराज,संग्रामपुर,मधुबनचकिया,व मेहसी प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर इन नदियों के कटाव के कारण उपजाऊ भूमी ही नही गांव के कई घर बाढ के पानी में डूब गये है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय को भी गंडक की धार ने बहा

- Advertisement -

अरेराज प्रखंड के नगदाहां पंचायत के सखवां गांव के वार्ड नंबर 6 का पूरा अस्तित्व ही गंडक नदी ने समाप्त हो गया है। इस गांव के लगभग 50 से ज्यादा घर जल समाधि ले चुके है।अब यहां गंडक की धार बह रही है। यहां नवसृजित प्राथमिक विद्यालय को भी गंडक की धार ने बहा दिया है।

मेहसी प्रखंड के चकी डेरवा,फुलवरिया सहनी टोला व भुडकुरवा गांव के पास बूढी गंडक के कटाव के कारण ग्रामीण पलायन को मजबूर हो गये है। मधुबन प्रखंड के सबली एवं नरहरपकडी स्थित रिंग बांध के समीप भी बूढी गंडक नदी ने कटाव तेज कर दिया है।

…और कटावरोधी कार्य शुरु

कटाव के बारे मे पूछे जाने पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया कि नदियों के कटाव की जानकारी मिली है और सिकरहना डिवीजन के कार्यपालक अभियंता को कटावरोधी कार्य यथाशीध्र शुरू करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियंता कटावस्थल पर पहुंच गए हैं और कटावरोधी कार्य शुरु कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Surya Ghar News: बिहार के गरीब परिवारों को बड़ी राहत! अब मुफ्त मिलेगी सौर ऊर्जा, लाखों के घरों में रोशन होगा भविष्य|CM Samrat...

बिहार सरकार ने PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2.5 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली देने की घोषणा की। सीएम ने 1,278 करोड़ के प्रोजेक्ट्स#PatnaNews,#BiharSolarScheme,#PMSuryaGhar

Bhagalpur Revenue News: भागलपुर के तिनटंगा करारी के ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत! राजस्व अभिलेख अब गोपालपुर अंचल में

भागलपुर में तिनटंगा करारी पंचायत के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उनके राजस्व अभिलेख अब रंगरा की बजाय गोपालपुर अंचल में शामिल किए जाएंगे, जिससे 14 किमी#BhagalpurNews,#BiharRevenue,#GopalpurAnchal

Darbhanga Liquor News: दरभंगा में शराब तस्करों पर गिरी गाज! महंगी कार और 68 बोतल शराब पकड़ी गई

दरभंगा में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर लहेरियासराय थाना पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर 68 बोतल शराब और एक मह#DarbhangaNews,#LiquorSeizure,#BiharCrime

Bihar Monsoon News: बिहार में मानसून का कीजिए स्वागत! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

बिहार में IMD ने अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की भविष्यवाणी की है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कई जिलों में भारी बारिश, गरज और ब#BiharMonsoon,#HeavyRainAlert,#IMDForecast