back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

बिहार के वैशाली में खून से लथपथ जमीन विवाद, पति समेत गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या, दो जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के वैशाली जिले में जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पति और उसकी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। इस घटना में दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

शनिवार सुबह दो पड़ोसियों में निकल आया फरसा

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंग रामपुर में शनिवार सुबह दो पड़ोसियों में हुए जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें एक पक्ष ने पति-पत्नी को धारदार हथियार (फरसा) से काटकर मार डाला। महिला पांच माह की गर्भवती थी। मृतकों में शशि विश्वकर्मा (35) और संगीता देवी (32) हैं।

- Advertisement -

चल रही लगातार छापेमारी
लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों में एक साल पहले से जमीन का विवाद चल रहा था। यह विवाद आज इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और फरसा जैसे धारदार हथियार से हमले किए गए। इस घटना में शशि और उसकी पत्नी संगीता की मौत हो गई। दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का चार वर्षीय पुत्र लकी कुमार और तीन वर्षीय पुत्र वीर कुमार है।

मृतकों के परिजन संजय ठाकुर के मुताबिक शशि विश्वकर्मा नवरात्रि के मौके पर घर पर पूजा कर रहा था। इसी दौरान आरोपित उनके घर में घुसे और उसे खींचकर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। पति को बचाने आई शशि की पत्नी संगीता देवी को भी लोगों ने धारदार हथियार से वार करके मार डाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में दंपत्ति की हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपितों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...

भारत में आ रही हैं नई Electric Car: जानें पूरी डिटेल्स और कीमतें

Electric Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों की धूम मची हुई...

Bihar Sugar Mills: शुगर मिल का होगा पुनरुद्धार, 25 जिलों में नई चीनी मिलों के लिए सरकार का बड़ा कदम, किसानों में जगी उम्मीद

Bihar Sugar Mill: वर्षों से बंद पड़े चीनी मिलों की चिमनियां, जिनके धुएं ने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें