spot_img

खगड़िया में छठ पर्व की अहले सुबह व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसियों ने दिया घटना को अंजाम, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

गड़िया में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव में वारदात को पड़ोसियों ने (The murder of 50-year-old Suresh, who went to stop the ongoing fight between two parties in Gogri, Khagaria, sensation in the area) अंजाम दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना के पीछे ठगी का विरोध बताया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राटन गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना आज बुधवार की है। पुरानी रंजिश के कारण लाठी डंडे से हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने गए 50 वर्षीय सुरेश प्रसाद केशरी के साथ भी मारपीट की गई।

इससे उसके माथे पर गंभीर चोट आई। सुरेश को आनन-फानन में स्वजन रेफरल अस्पताल गोगरी ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।‌ सूचना पर पहुंची गोगरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मारे गए सुरेश केशरी उर्फ डब्लू (55) के भतीजे चंदन केशरी की पत्नी राधा रानी के मोबाइल पर तीन दिन पूर्व 25 लाख रुपए जीतने का फर्जी मैसेज आया था।

इसकी जानकारी पड़ोसी राजा कुमार केशरी को मिली तो उसने इनाम की राशि दिलवाने का दावा करते हुए महिला से 50 हजार कैश, मंगलसूत्र और अन्य गहने ले लिये। बुधवार की सुबह जब इसकी जानकारी महिला के पति चंदन केशरी को मिली तो बिना पूछे पत्नी से रुपए और गहने लेने का विरोध किया और वापसी करने का दवाब बनाया।

इसे लेकर बबलू केशरी और चंदन केशरी के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बीच बचाव में आए चंदन केशरी के चाचा सुरेश केशरी पर बबलू केशरी और उसके बेटे राजा कुमार केशरी ने रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने से उनकी मौत हो गई।

मामले में मृतक की पत्नी बेबी देवी के बयान पर गोगरी थाना में चार लोगों को आरोपित किया गया है। गोगरी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आरोपितों में पिता-पुत्र बबलू केसरी और राजा केसरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। गांव में तनाव के साथ-साथ दहशत व्याप्त है। छठ की खुशी मातम में बदल चुकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate