spot_img

Madhubani से इस वक्त की बड़ी खबर, पुलिया से टकराई बाइक, पुपरी के युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां, सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे साहरघाट थाना क्षेत्र के बैंगरा-अवारी मुख्य पथ पर तेज रफ्तार से आ रही बाइक पुलिया से जा टकराई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

हादसे में बाइक सवार एक युवक सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना अंतर्गत हिरौली गांव निवासी महेश साह के 35 वर्षीय पुत्र संजीत साह की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार सीतामढ़ी जिले के ही पुपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर निवासी हरिश्चन्द्र शर्मा के 38 वर्षीय पुत्र ब्रजेश शर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

जानकारी के अनुसार, जख्मी ब्रजेश शर्मा को तत्काल मौजूद लोगों ने इलाज के लिए बेनीपट्‌टी ले गए जहां हालत गंभीर होता देख उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार में अवारी की ओर से से बैंगरा की ओर आ रहे थे। बैंगरा गांव के नजदीक बाइक अनियंत्रित हो गई। पुलिया से जा टकराई। ठोकर लगते ही बाइक सवार दोनों व्यक्ति नहर में जा गिरे। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना होते ही वहां स्थानीय लोग जुट गए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

स्थानीय चौकीदार उमेश पासवान व ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों को जख्मी अवस्था में बेनीपट्‌टी पीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने संजीत साह को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल ब्रजेश शर्मा को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा गया है। जख्मी को डीएमसीएच रेफर किया गया है।आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion