spot_img

Muzaffarpur में बड़ा Accident: ट्रक ने मां-बेटे को कुचला, ऑन द स्पॉट मां की मौत, बेटे की हालत नाजुक, विरोध में NH 28 पर उग्र प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement -

BIHAR के MUZAFFARPUR से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां एक हादसे में ACCIDENT एक महिला की DEATH हो गई है।  मुज़फ़्फ़रपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक ने सोमवार की सुबह मां बेटे को रौंद दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इससे घटनास्थल पर ही मां की मौत हो गई। वहीं पुत्र जख्मी है, जिस को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सड़क दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ ने एनएच 28 को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे।

- Advertisement -

देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है । सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष और मुसहरी सीओ के द्वारा उग्र लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे।

लोगों का कहना था कि मृतक बहुत गरीब परिवार का है उसे तत्काल मुआवजा राशि दी जाए। इसको लेकर करीब 4 घंटे तक लोगों ने मुख्य सड़क एनएच 28 को जाम कर रखा और जमकर बवाल काटा। मुसहरी सीईओ ने तत्काल सरकारी नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराया और बचा हुआ शेष राशि नियमानुसार देने की बात कही। जिसके बाद लोग सड़क से हटे।

स्थानीय सदर थाना पुलिस महिला के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी । लोगों का आरोप था कि आए दिन इस इलाके में सड़क दुर्घटना के शिकार लोग हो रहे हैं लेकिन प्रशासन के ओर से किसी प्रकार की कोई पहल नहीं होती है।

मुख्य वजह है कि एनएच पर कट प्वाइंट मझौलिया चौक पर ही बनाया गया है जिस कारण से सभी गाड़ियां यहीं से अपना लेन बदलती है और तेज रफ्तार गाड़ियों का शिकार हो जाती है। लोग भी से आते जाते हैं जिस कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती है।

स्थानीय सीओ का कहना था कि इस पूरे मामले पर एनएचआई से बातचीत की जाएगी और कट पॉइंट को तत्काल बंद कराया जाएगा। मृतक महिला नजमा खातून सदर थाना के मझौली खेतल की है। पैसे से सब्जी का कारोबार कर परिवार का भरण पोषण करती थी । दुर्घटना में मृतक महिला के घायल बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports