spot_img

जल्द होगा बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के वेतन का भुगतान, 72.32 करोड़ पंचायती राज विभाग से जारी

spot_img
- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के बकाये मासिक वेतन और भत्ते का भुगतान अब जल्द किया जा सकेगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके लिए बिहार में पंचायती राज विभाग की ओर से 72 करोड़ 32 लाख रुपये उपलब्ध करवाये हैं, जिससे 15 दिसम्बर, 2021 तक जनप्रतिनिधियों को उनके बकाये मासिक भत्ते दिये जाएंगे। इस संबंध में राज्य के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया हैं।

- Advertisement -

इसकी जानकारी देते हुए मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों जिला परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, पंचायत समिति के प्रमुख, उप प्रमुख,सदस्य, ग्राम

पंचायत के मुखिया, उप मुखिया,सदस्य एवं ग्राम कचहरी के सरपंच,उप सरपंच एवं पंच के मासिक भत्ता के लिए कुल 72 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस राशि से 15 दिसम्बर 2021 तक के जो जनप्रतिनिधि रहे हैं, उनके बकाये मासिक भत्ता को शीघ्र देने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस राशि में 1 करोड़ 37 लाख 60 हजार जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को तथा 06 करोड़ 94 लाख 40 हजार से पंचायत समिति के प्रमुख,उप प्रमुख एवं सदस्यों को तथा 32 करोड़ रुपये से मुखिया/उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को एवं 32 करोड़ से ग्राम कचहरी के सरपंच/उप सरपंच एवं पंचों को बैंक खातों में सीएफएमएस के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि एक माह के अंदर एक-एक प्रतिनिधि को मासिक भत्ता की राशि उपलब्ध करा दें। सभी पदों के वेतन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जिला परिषद अध्यक्ष को 12,000 रुपये, उपाध्यक्ष 10,000 रुपये), प्रमुख को 10,000 रुपये, उप प्रमुख को 5,000 रुपये,

मुखिया को 2,500 रुपये, उप मुखिया को 1,200 रुपये), सरपंच को 2,500 रुपये, उप सरपंच को 1,200 रुपये, जिला परिषद सदस्य को 2,500 रुपये, पंचायत समिति सदस्य को 1,000 रुपये तथा वार्ड सदस्य एवं पंच को 500-500 रुपये की राशि उपलब्ध करायी जा रही है। अब जल्द ही सभी के वेतन भत्ते का भुगतान कर दिया जायेगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion