spot_img

मुजफ्फरपुर में गनपॉइंट पर बच्चे को लेकर मछली व्यवसायी के घर भीषण डकैती, पुलिस ऐसी…ऊपर से…? पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर (Robbery in Muzaffarpur) जिले में सरैया थाना क्षेत्र के जैतपुर ओपी अंतर्गत बसरा काजी गांव में बीती देर रात बटेश्वर साहनी के घर में हथियार से लैस डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पुलिस की कार्यशैली पर फिर उठा सवाल
पीछे के रास्ते से घर में घुसे डकैतों ने गन पॉइंट पर मछली व्यवसायी बटेश्वर सहनी (Loot at gun point in Muzaffarpur) समेत परिवार के अन्य लोगों को बंधक बना लिया।

- Advertisement -

मुंह खोलने और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद डकैतों ने कैश और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। फिर बाहर से सभी कमरों का दरवाजा बंद कर भाग निकले।

गृहस्वामी ने बताया कि डकैत घर के अंदर प्रवेश किए और एक छोटे बच्चे के सिर पर पिस्टल सटाकर धमकाते हुए कहा कि चुपचाप सभी बैठ जाओ वरना इसे गोली मार देंगे। उसके साथ आए अन्य बदमाशों के पास भी हथियार थे। उन्होंने घर का एक-एक समान लूट लिया और बड़े आराम से चले गए।

गृहस्वामी ने बताया कि डकैतों ने जाते समय परिवार के कुछ लोगों को बिछावन पर ही बांध दिया, जिससे कोई बाहर नहीं निकल सके। लड़की की शादी के लिए पीड़ित परिवार ने सामान और गहने के साथ-साथ कुछ नकदी भी इकट्ठा की थी, जिसे लुटेरे ले गए।

डकैतों के भागने के बाद व्यवसायी ने शोर मचाया। तब आसपास के लोग जुटे। कमरा बाहर से खोला गया। उसके बाद सब लोग बाहर निकल पाए। उसी समय जैतपुर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के एक पदाधिकारी ने झल्लाते हुए जवाब दिया कि प्रशासन को क्या तुम्हारे दरवाजे पर खड़ा कर दें। इसके बाद फोन काट दिया।

इस घटना से पूरे इलाके में डर और भय का माहौल है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी रात की बजाय पुलिस सुबह में आई। वह भी सात घंटे बाद।

पूरे मामले पर पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा सूचना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में गई है। कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। परिवार द्वारा जो भी लिखित दिया जाएगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। देर से पहुंचने की जहां तक बात है, उसकी भी जांच की जाएगी। अगर दोष सिद्ध होता है तो सम्बन्धित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी साथ ही साथ जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion