spot_img

CM नीतीश कुमार ने कहा, गांवों की तस्वीर बदलेगी, 15 अप्रैल से गांवों के रास्ते और महत्वपूर्ण स्थान सोलर लाइट से होंगे रौशन

spot_img
- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना-2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति की समीक्षा की।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का क्रियान्वयन 15 अप्रैल से शुरू करें। इसकी शुरूआत होने से गांवों के रास्ते और महत्वपूर्ण स्थान सोलर लाइट से रौशन होंगे।

- Advertisement -

सीएम ने कहा कि शाम से सुबह तक सोलरस्ट्रीट लाइट जलेगी, इससे गांवों की तस्वीर बदलेगी और लोग बहुत प्रसन्न होंगे। मुख्यमंत्री कहा कि “मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। प्रायोगिक तौर पर विभाग इसे सभी जिलों के कम से कम एक-एक पंचायत में शुरू कराये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ-साथ उसके रख-रखाव एवं सतत निगरानी की बेहतर व्यवस्था हो। हम लोगों का उद्देश्य है कि सोलर स्ट्रीट लाइट के माध्यम से लोगों को लगातार लाभ मिलता रहे। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण इकाई को राज्य में ही स्थापित करने के लिए उद्यमियों को प्रेरित करें ताकि सोलर लाइट के अवयवों का उत्पादन भी यहीं हो। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि सोलर लाइट में प्रयुक्त हो रही सामग्रियों की गुणवत्ता बेहतर हो इसे भी सुनिश्चित करें।

बैठक में पंचायतीराज विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने इससे पहले प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसकी पृष्ठभूमि, लक्ष्य, कार्यान्वयन एवं समन्वय समिति, वित्तीय प्रबंधन, सोलर स्ट्रीट लाइट के रख रखाव, सोलर स्ट्रीट लाइट के स्थापन के लिए स्थलों का चयन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में औसतन 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जायेगी। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर भी सोलर लाइट लगाई जायेगी।

बैठक में ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से “मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तकनीकी सहयोगी के रूप में बिहार रिन्युएबुल इनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ब्रेडा) द्वारा किए जा रहे कार्यों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसके विभिन्न अवयवों-सोलर पैनल, बैटरी, बल्ब की तकनीकी विशेषताएं आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूरस्थ सूचना प्रणाली (रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट के क्रियान्वयन की ठीक से निगरानी की जायेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अवैध संपत्ति के खिलाफ ‘ऑपरेशन’, 50 गाड़ियों का काफिला -बिहार में बड़ा एक्शन! EOU ने 24 ठिकानों पर मारा छापा, गुड्डू राय की...

Bihar EOU Raid: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित अपराध से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले गुड्डू राय के 24 ठिकानों पर छापेमारी की है।#BiharNews,#EOURaid,#JamuiCrime

BPSC पेपर लीक में MBBS डॉक्टर का नाम! 30 छात्रों को हजारीबाग ले जाकर पढ़ाया था पेपर

Bihar BPSC Paper Leak: बिहार BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। एक MBBS डॉक्टर मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।#BiharNews,#BPSCExam,#PaperLeak

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 39 घायल; LG मनोज सिन्हा ने तुरंत संभाला मोर्चा!

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में अमरनाथ यात्रा की बस खाई में गिरने से 39 श्रद्धालु घायल हो गए। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घा#AmarnathYatra,#GanderbalBusAccident,#ManojSinha

बांकीपुर में नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक! NDA के लिए ये संदेश बदल देगा खेल?

Bankipur By-Election: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंन#BankipurByElection,#NitishKumar,#BiharPolitics