spot_img

बिहार से Delhi Special Cell ने इनामी बदमाश अंचल मिश्रा को किया गिरफ्तार, उम्र कैद काटने वाले अंचल शादी के लिए पैराल पर आया बाहर और छुप गया था बेगूसराय में

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इनामी बदमाश को बिहार के बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान अंचल मिश्रा (24) के रूप में हुई है। हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा आरोपी अपनी शादी के लिए 21 अगस्त को पैरोल पर बाहर आया था।

- Advertisement -

चंद ही दिनों बाद आरोपित ने शालीमार बाग में एक और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित लगातार फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने अंचल की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि भलस्वा डेयरी इलाके में वर्ष 2017 में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित अंचल मिश्रा को गिरफ्तार किया था। दरअसल, कुछ लोगों ने अंचल के भाई की हत्या कर दी थी।

- Advertisement -

इसके बाद अंचल ने अपने साथियों के साथ मिलकर नरेंद्र नामक युवक की ईंट, पत्थरों से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस संबंध में बलवा करने, हत्या के प्रयास व हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। मामले में अंचल को उम्र कैद की सजा हो गई। इसके बाद आरोपित 21 अगस्त 2021 को पैरोल पर बाहर आ गया।

बाहर निकलते ही आरोपित अंचल ने अपने साथी अजय, चंदन, विजय और मुस्तकीम के साथ मिलकर आकाश और योगेश पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपितों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। हमले में आकाश बाल-बाल बच गया, जबकि योगेश को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया।

अंचल ने पैरोल समाप्त होने के बाद दोबारा जेल में सरेंडर भी नहीं किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त ने आरोपित की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। लगातार लोकल पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की बाकी टीमें आरोपित की तलाश करती रही। इस दौरान इंस्पेक्टर सुनील रंजन, रविंदर जोशी और विनयपाल को सूचना मिली कि आरोपित बिहार के बेगूसराय में छिपा है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित को सोमवार को दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion