back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

दरभंगा में ऑटो चालक नंदू की गोली मार कर हत्या, विरोध में सड़कों पर बवाल, आगजनी, प्रदर्शन, नारेबाजी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

रभंगा लगातार अपराधियों के निशाने पर है। जीएम रोड तिहरा हत्याकांड के बाद पत्रकार राकेश कुमार नीरज के घर पेट्रोल बम फेंकने के बीच ताजा मामला मब्बी ओपी इलाके की है जहां एनएच 57 पर स्थित कैंसर अस्पताल के पास लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज के ऑटो चालक नंदू की हत्या कर शव को (auto-driver-shot-dead-in-darbhanga) फेंक दिया गया है।

- Advertisement -

इससे आक्रोशित लोगों और ऑटो एसोसिएशन ने शनिवार को सुबह से ही बवाल काटा है। घटना के विरोध में आक्रोशित ऑटो एसोसिएशन के लोगों ने शनिवार सुबह बेला मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। वहीं सड़कों पर लोग टायर जलाकर आगजनी भी की। इधर, आक्रोशित लोगों ने आज दरभंगा-लहेरियासराय सड़क को खान चौक के पास जाम कर दिया। इससे पूरे शहर में सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही।

- Advertisement -

पुलिस मामले की जांच में जुटी

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Job Fair में उमड़ा युवाओं का सैलाब, सैकड़ों को मिली ऑन द स्पॉट नौकरी, विधायक बोले- जीविका दीदियां हैं भरोसे का प्रतीक

ऑटो चालक नंदू की लाश मब्बी ओपी क्षेत्र में कैंसर अस्पताल के पास से बरामद होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। नंदू के परिजनों ने बताया कि नंदू शुक्रवार की रात ऑटो लेकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं आने से बेचैन परिजन राह ही देख रहे थे कि करीब रात दो बजे परिजनों के पास फोन आया कि नंदू का एक्सीडेंट हो गया है। वह डीएमसीएच में भर्ती है। मगर, परिजनों के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद जब वो अस्पताल पहुंचे तो वहां देखा कि उसके भाई की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने नंदू की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को लाकर एनएच 57 के पास कैंसर अस्पताल के पास फेंक दिया। शनिवार की सुबह मोहल्ले के लोग और परिजनों ने  दरभंगा-लहेरियासराय मार्ग को जाम कर दिया। उधर, ऑटो एसोसिएशन के लोग बेला मोड़ पर प्रदर्शन करते  पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land Records: 31 मार्च तक निपटेंगे 40 लाख परिमार्जन आवेदन, बिहार सरकार का बड़ा ऐलान!

Bihar Land Records: कागज़ों की उलझन और सरकारी दफ्तरों की धीमी चाल, अक्सर आम...

Sargun Mehta: 12 साल बाद भी नहीं बनने वाली हैं मां, प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी!

Sargun Mehta News: शादी के 12 साल बाद, जब फैंस एक्ट्रेस सरगुन मेहता के...

Buxar Crime News: शादी से दो माह पहले युवती की बोरे में मिली लाश, जानें पूरी खबर, क्या है स्कूल के पीछे का रहस्य!

Buxar Crime News: प्रेम, विश्वास और खुशियों के धागों से बुनी जाने वाली जिंदगी...

Bihar Aviation Hub: रूडी का बड़ा दावा, दस साल में सोनपुर से उड़ेगी बिहार की तकदीर!

Bihar Aviation Hub: आकाश में उड़ान भरने का सपना, अब बिहार भी देखेगा। कभी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें