spot_img

बिहार में काली कमाई का एक और कुबेर निकला छपरा जिला परिषद का इंजीनियर शंभुनाथ सिंह, विजिलेंस की घर-ऑफिस पर रेड में मिली अकूत संपत्ति

spot_img
- Advertisement -

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ब्यूरो की मुहिम जारी है। छपरा में आय से अधिक संपत्ति मामले में जिला परिषद के इंजीनियर शंभुनाथ सिंह के ठिकानों पर शनिवार सुबह से छापेमारी की जा रही है। जूनियर इंजीनियर पर आय से दो करोड़ अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, पटना से निगरानी की टीम ने शम्भूनाथ सिंह के गरखा स्थित घर, डाक बंगला स्थित सरकारी आवास और ऑफिस तीनों जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी।

- Advertisement -

भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर ने आय से अधिक संपत्ति बनाई है। हालांकि जांच के बाद सब कुछ सामने आएगा। वैसे, प्रारंभिक जानकारी में शंभुनाथ सिंह के तीन ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो की टीम शनिवार सुबह से ही छापेमारी कर रही है। शंभुनाथ सिंह के छपरा स्थित सरकारी आवास, कार्यालय के साथ साथ पटना आवास और पैतृक आवास पर निगरानी का कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार सरकार का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड: विजय चौधरी का बड़ा ऐलान, बाढ़-सूखे से निपटने का मास्टरप्लान तैयार!

इंजीनियर शंभुनाथ सिंह पर अवैध तरीके से अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है। जानकारी मिली है कि रेड में जमीन और फ्लैट के कई कागजात जब्त किए गए हैं। इंजीनियर के पटना में दो महंगे फ्लैट होने की बात कही जा रही है। कई बैंकों में लॉकर है।

ऐसी चर्चा है कि जूनियर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को पैसों के बल पर मुखिया बना दिया। वहीं बेटे को असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर बहाल कराया है। इस केस पर बेटा भी आरोपी बना है।

बिहार में काली कमाई का एक और कुबेर निकला छपरा जिला परिषद का इंजीनियर शंभुनाथ सिंह, विजिलेंस की घर-ऑफिस पर रेड में मिली अकूत संपत्ति
बिहार में काली कमाई का एक और कुबेर निकला छपरा जिला परिषद का इंजीनियर शंभुनाथ सिंह, विजिलेंस की घर-ऑफिस पर रेड में मिली अकूत संपत्ति

विजिलेंस के डीएसपी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि तीन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। कुल कितनी संपत्ति मिली है अभी इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती है। लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी हो जाने के बाद ही इसका पता चलेगा कि कुल कितनी अवैध संपत्ति बनाई गई है। छपरा में गरखा थाना क्षेत्र में और छपरा नगर परिषद में छापेमारी हो रही है। पटना में भी छापेमारी चल रही है।

हालांकि, छापेमारी में क्या कुछ निकल कर सामने आया, अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। छापेमारी शुरू होने के बाद अधिकारियों ने उनके घर और आवास के साथ-साथ सरकारी कार्यालय के कई फाइलों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

निगरानी ब्यूरो की टीम सुबह से ही छपरा जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर के तीन ठिकानों, जिसमें पटना स्थित पाटलिपुत्रा क्षेत्र में उनके अशियाना भी है पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है। बताया जाता है कि इस भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर ने अकूत संपत्ति बनाई है। इंजीनियर पर यह भी आरोप है कि इस बार पत्नी को पैसों के बल पर मुखिया बना दिया। बेटे को असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर बहाली कराया है। इस केस में बेटा भी अभियुक्त बना है।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दहला देने वाला हादसा! 7 जिंदा जले, 22 झुलसे... और एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड देर से पहुंची?

दो करोड़ के आय से अधिक संपत्ति का है मामला
डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौवार ने बताया कि निगरानी ने शंभू नाथ सिंह पर 2 करोड़ के आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है और उसके बाद यह छापेमारी की जा रही है। ये कोई पहला मामला नहीं है जब छापेमारी की गई। एक दिन पहले ही निगरानी विभाग ने शुक्रवार को एक और भ्रष्टाचारी अफसर के ठिकानों पर दबिश दी थी। आरोप है कि इस अधिकारी ने अपने सरकारी पद का बेजा इस्तेमाल कर 2.17 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति कमाई है। निगरानी विभाग ने समस्तीपुर के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार पर शिकंजा कसा।

निगरानी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद से हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की 14 सदस्यीय टीम ने आय से अधिक संपत्ति की सूचना पर कार्रवाई की है। शनिवार सुबह 10.30 बजे बिजलेंस की टीम ने एक्शन लेते हुए छापेमारी की। टीम में करीब चार डीएसपी स्तर के अधिकारी, दो इंस्पेक्टर रैंक के ऑफिसर समेत कुल 14 कर्मचारी हैं।

विजिलेंस के डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग दो करोड़ से ऊपर की अवैध संपत्ति के बारे में पता चला है। इसको लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। अभी तक निगरानी ब्यूरो की रेड में जमीन और फ्लैट के 40 से अधिक कागजात मिले हैं। पटना में दो महंगे फ्लैट का पता चला है। कई बैंक लॉकर के कागजात मिले हैं। अभी उनके पासबुक और ठिकानों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी यह छापेमारी देर तक चलेगी। फिलहाल, लगभग तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें:  बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: खूंखार वांछित गैंगस्टर संजय सिंह गिरफ्तार, 'पांडव सेना' और पत्नी की वीडियो!

उल्लेखनीय है कि विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति (डीए) मामले में समस्तीपुर के सहायक जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी (डीएएसओ) नवीन कुमार के यहां छापेमारी की थी।

निगरानी डीएसी सुरेन्द्र कुमार मौवार ने बताया कि आरोपी अभियंता क खिलाफ निगरानी थाने में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ दो करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का आरोप है। उसकी छानबीन की जा रही है। आरोपी छपरा के गरखा में मोतीराजपुर गांव का रहने वाला है। वहां भी रेड चल रहा है। सरकारी दफ्तर और आवास में मौजूद सभी फाइलों को निगरानी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी मिल रही है कि इंजीनियर शंभूनाथ सिंह पहले भी जेल जा चुका है। एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था। आरोपी पर बड़ी संख्या में सरकारी पेड़ कटवा कर बेच देने का भी आरोप है। छापेमारी जारी है। डीएसपी ने कहा है कि रेड पूरा होने पर बरामदगी की जानकारी दी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में नशेड़ियों को पकड़कर लौट रही टीम की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, चीरती निकली ताबड़तोड़ गोली! जवान चमत्कारिक रूप से बचा?

Patna Crime: पटना में आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। नशेड़ियों को पकड़कर लौट रही टीम की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई, जिसमें एक जवान बाल-बाल बचा।#PatnaCrime,#BiharNews,#ExciseTeam

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दहला देने वाला हादसा! 7 जिंदा जले, 22 झुलसे… और एंबुलेंस-फायर ब्रिगेड देर से पहुंची?

Dausa Accident: राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हैं। स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद आग लग गई। स्थानीय#DausaAccident,#DelhiMumbaiExpressway,#RajasthanNews

औरंगाबाद में नहर में गिरी बच्चों से भरी स्कूल वैन! 13 घायल, 3 की हालत नाजुक

Bihar School Van Accident: बिहार के औरंगाबाद में बुधवार सुबह एक स्कूल मैजिक वैन 15 फीट गहरी नहर में गिर गई। इस हादसे में 13 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है और उन्हें#BiharSchoolVanAccident,#AurangabadNews,#SchoolSafety

बिहार में 97 BDO का ट्रांसफर! जानें ग्रामीण विकास विभाग के इस बड़े फेरबदल का आप पर क्या होगा असर

Bihar BDO Transfer: बिहार सरकार ने राज्यभर में 97 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। ग्रामीण विकास विभाग ने सुशासन और विकास योजनाओं के बेहतर क्रिया#BiharBDOTransfer,#BiharAdministrativeReshuffle,#RuralDevelopmentBihar