पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी सियासी खबर है। यहां, जदयू (JDU) के एमएलसी (MLC) प्रत्याशी दिनेश प्रसाद सिंह (JDU MLC Candidate Dinesh Prasad Singh) से बेखौफ अपराधियों ने फोन पर एक करोड़ कैश मांगी है। साथ ही कहा है, अगर रंगदारी नहीं दी तो AK-47 से भून डालेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट
जदयू के निवर्तमान एमएलसी को अपराधियों ने मैसेज कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। उनके नंबर पर भेजे गए संदेश में कहा गया है कि यह रुपये कहां देने हैं यह स्थान वह खुद तय करके बताया आएगा। इतना ही नहीं रंगदारी नहीं देने की स्थिति में एके 47 से हत्या करने की धमकी भी दी गई।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर से निवर्तमान MLC सह JDU के प्रत्याशी दिनेश प्रसाद सिंह को मंगलवार को कॉल कर उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। यह धमकी उन्हें तब मिली जब उनके नाम की घोषणा मुजफ्फरपुर के MLC उम्मीदवार के रूप में हुई।
रुपए नहीं देने पर उन्हें AK-47 से भूनकर हत्या करने की धमकी मिली है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर पूर्व MLC के निजी सचिव पारू थाना के कर्मवारी गांव के चंद्रभूषण कुमार ने सदर थाने में FIR दर्ज कराया है।
MLC पद के प्रबल दावेदार
दिनेश प्रसाद सिंह तीन बार एमएलसी रह चुके है। पहली बार वे निर्दलीय एमएलसी बने थे। दूसरी व तीसरी बार जदयू के सिंबल पर उन्होंने चुनाव जीता था। चौथी बार भी वे चुनाव मैदान में है। इस बार भी MLC पद के प्रबल दावेदार माने का रहे हैं। उन्हें इस बार जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने RJD ने बाहुबली शंभु सिंह की मैदान में उतारा है।
बताया कि MLC के मोबाइल पर 2:17 मिनट पर एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज आया। कुछ देर बाद उसी नंबर से कॉल भी आया। कॉल करने वाले ने मैसेज पढ़ने की बात कही। इसके बाद कॉल काट दिया। चंद्रभूषण ने मैसेज पढ़ा। उसमे लिखा था कि पुलिस को सूचना पुलिस को सूचना देने पर अंजाम बुरा होगा। एक करोड़ रंगदारी चाहिए। जगह मैं तय करूंगा। उसने एक नंबर और दो व्यक्ति का नाम लिख कर बात करने को कहा। साथ ही जरा सी चालाकी करने पर बीबीगंज स्थित घर पर पहुंच कर AK-47 से हत्या कर देने की धमकी दी।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर इस घटना को देखते हुए पुलिस की तरफ से उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इस संबंध में पुलिस को दिए आवेदन में एमएलसी के निजी सचिव ने कहा है कि बीते चार मार्च को एमएलसी के मोबाइल पर एक नंबर से काल आया। काल करने वाले ने कहा कि एक मैसेज भेजा है। उसे पढ़ो और जगह मैं तय करूंगा। इसके बाद उन्होंने मैसेज पढ़ा जिसमें एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। प्राथमिकी में मोबाइल नंबर सहित फूलदेव भगत व उमेश भगत के नाम का उल्लेख हैं।
सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस नम्बर से धमकी भरा कॉल आया था उसका CDR और टावर लोकेशन खंगाला जा रहा है। केस का IO प्रशिक्षु दारोगा ललन कुमार को बनाया गया है। SSP जयंतकांत खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है। उन्होंने एक विशेष टीम का गठन किया है। विशेष पुलिस टीम ने रंगदारी व हत्या करने की धमकी भेजने वाले मोबाइल नंबर की सीडीआर व टावर लोकेशन खंगालना शुरू कर दिया है।







