- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

बिहार के छात्रों को बड़ा झटका! 211 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से नहीं शुरू होगी पढ़ाई, जानिए क्यों
2 

बिहार के 125 प्राइवेट स्कूलों पर ताला लगने का खतरा! जानें हजारों बच्चों के भविष्य का क्या होगा?
3 

दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?
4 

पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की…
5 

दरभंगा DM का ताबड़तोड़ फैसला: 131 अधिकारियों का रातोंरात बड़ा फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट!
6 

पटना में बड़ा बदलाव: पटना घाट से पटना साहिब तक सीधी कनेक्टिविटी, स्टेशन से सीधे पहुंचे गंगा पथ, अब मिनटों में तय होगा सफर!
दरभंगा के जाले के किसानों को उन्नत तकनीकों से अवगत कराने और कृषि के नवीन तकनीकों को सीख कर अपने खेती को अधिक लाभकारी बनाने को लेकर जिला के किसान डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 12 से 14 मार्च 2022 को आयोजित होने जा रहे किसान मेला में भाग (Sixteen hundred farmers from Darbhanga will participate in the Pusa Kisan Fair) लेंगे।
इस कृषि मेला में दरभंगा जिले के सोलह सौ किसानों को नि:शुल्क भ्रमण कराया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आत्मा के परियोजना निदेशक पूर्णेन्दु नाथ झा ने बताया कि सरकार की योजना अंतर्गत जिला के बाहर किसान को परिभ्रमण योजना अंतर्गत इस वर्ष जिला के सभी प्रखंड से 50-50 किसानों को निशुल्क पूसा किसान मेला सह कार्यशाला में ले जाया जाएगा।
इच्छुक किसान अपने प्रखंड के एटीएम एवं बीटीएम आत्मा से संपर्क कर अपना निबंधन सुनिश्चित कर सकते हैं। वहीं, 400 प्रगतिशील किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से पूसा में ले जाया जाएगा। इसके लिए दो 2 लाख कृषि विज्ञान केंद्र जाले को उपलब्ध करा दिया गया है।
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने बताया
कि इस वर्ष कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा 700 किसानों को 13 एवं 14 मार्च को पूसा किसान मेला का परिभ्रमण कराया जाएगा। जलवायु अनुकूल खेती परियोजना अंतर्गत 300 किसानों को 13 मार्च को वहीं, आत्मा की ओर से वित्त पद्धत योजना अंतर्गत 400 किसानों को 14 मार्च को का मेला में ले जाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से पूसा मेला में चलने के इच्छुक किसान अपने आधार कार्ड के साथ कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचकर अपना निबंधन करा सकते हैं,पहले निबंधन कराने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
किसानों को पूसा मेले में ले जाने के लिए
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से बस की व्यवस्था की गई है, जो अलग-अलग जगह से प्रातः 8:00 बजे पूसा के लिए खुलेगी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस परिभ्रमण का उद्देश्य जिला के किसानों को उन्नत तकनीकों से अवगत कराना जिससे कि वह कृषि के नवीन तकनीकों को सीख कर अपने खेती को अधिक लाभकारी बना सके है।