spot_img

बिहार: आठ साल की बच्ची से गैंगरेप, वहशी दरिंदों ने आंखें भी निकालीं, नग्न हालात में बालू में कर दिया दफन

spot_img
- Advertisement -

बिहार के बांका जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां, दरिंदगी की जो घटना सामने आई है उसे जान हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। हैवानों ने पहले तो 8 साल की बच्ची का गैंगरेप (Eight-year-old girl gang-raped) किया। फिर आंखें फोड़ दी। इतना ही नहीं, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। फिर कपड़े उतारकर शव को रेत के नीचे दफना दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। हाथों में तख्ता लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्कूली बच्चों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वह आठ साल की बच्ची अपने दोस्तों के साथ होली खेल रही थी। तभी वहां कुछ लड़के आ गए और बच्ची को उठाकर ले गए। दरिंदों ने पहले तो गैंगरेप किया, इतने में मन नहीं भरा तो हैवानों ने मासूम की दोनों आंखें फोड़ दी।  इसके बाद उसकी हत्या कर दी। फिर कपड़े उतारकर शव को रेत के नीचे दफना दिया।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Teacher Death प्रधानाध्यापक बनने से ठीक पहले शिक्षक की मौत, अचानक गुमसुम रहने लगे थे ललित रजक -गले पर स्याह निशान!

बताया जाता है कि बच्ची होली के दिन दोपहर दो बजे अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ होली खेल रही थी। इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास से अचानक वह गायब हो गयी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सहेली ने बताया कि दुर्गा मंदिर के पास एक लाल रंग का ऑटों आया और उसे बिठाकर ले गया। जिसके बाद लाल रंग के ऑटो का पता लगाया गया तब पता चला की पेंटर का काम करने वाला सागर सोनी ऑटो भी चलाता है लेकिन उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया। वही छानबीन में जुटी पुलिस को सूचना मिली की बालू से ढक करके बच्ची की लाश को रखा गया है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तब देखा कि बच्ची की लाश पर कोई कपड़ा नहीं है और उसकी शरीर के कई अंगों से खून बह रहे है उसकी आंख भी फोड़ दी गयी है। शव देखने से ऐसा लग रहा था कि बच्ची के साथ कुछ लड़कों ने काफी दरिंदगी की उसकी आंख फोड़ डाली और हत्या कर शव को छिपा दिया। पुलिस अब अपराधियों को खोजने में लगी इसी बीच ऑटो  के भाग जाने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया।

उसी के कहने पर ऑटो चालक डोमन पासवान,अजय वर्णवाल, श्रीधर वर्णवाल, सहित 4 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस लगातार ऑटो मालिक सागर सोनी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस कि शिथिलता  के बाद लोगो का गुस्सा काफी बढ़ गया है जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने और फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

 एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह ने
बताया कि घटना की जानकारी होते ही वे खुद पूरे मामले पर नजर रख रहे है। चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

मृतक बच्ची के चाचा उत्तम कुमार के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। परिजनों का आरोप है कि गायब होने की सूचना के बाद से ही अगर पुलिस छानबीन करती से बच्ची को बचाया जा सकता था। इस घटना को लेकर इलाके के बच्चे सड़क पर उतर आए और हाथों में तख्ता लेकर प्रदर्शन करने लगे। स्कूली बच्चों ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।

मासूम का शव देख खड़े हो गए रोंगटे
घटना का पता लगते ही पीड़िता के परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। फिर रात को करीब 11 बजे गांव के लोग बच्ची को तलाशते हुए चांदन रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। वहां एक नाले के पास तीन से चार कुत्ते घूम रहे थे। कुछ लोगों को शक हुआ और उन्होंने जब  नाले में घुसकर देखा तो बालू के नीचे बच्ची का शव दफन था। जिसे देख उनको रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि मासूम के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और खून से लहूलुहान थी। दोनों आंखें फूटी हुई थीं। लाश देखते ही परिजन चीखने लगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें:  सुल्तानगंज में त्योहारों से पहले बड़ा फैसला! IG विवेक कुमार ने खुद संभाली कमान, दिए ये कड़े निर्देश

रोता-बिलखते 5 साल का भाई बोला-वो लोग दीदी को उठाकर ले गए
दरअसल, हैवानियत की यह दिल दहला देने वाली घटना बांका के चांदन थाना इलाके का है। जहां शनिवार दोपहर अपने भाई और दोस्तों के साथ होली खेलने के लिए निकली बच्ची का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ें:  सुल्तानगंज में त्योहारों से पहले बड़ा फैसला! IG विवेक कुमार ने खुद संभाली कमान, दिए ये कड़े निर्देश

अपहरण के वक्त मौके पर मौजूद पीड़िता के 5 साल का भाई रोता-बिलखता घर पहंचा और परिजनों को पूरी कहानी बताई। बच्चे ने बताया कि हम लोग होली खेल रहे थे, तभी ई रिक्शा पर कुछ लड़के आए और दीदी को जबदस्ती बिठाकर साथ ले गए। मैं पीछे दौड़ा, लेकिन अचानक वह गायब हो गए।

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
खौफनाक वारदात की खबर लगते ही मौके पुलिस-प्रशासन पहुंचा और शव को कब्जे में लिया गया। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं परिवार की शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। मामले की जांच कर  रहे  बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह ने कहा जल्द ही पूरी घटना का खुलासा होगा। ई रिक्शा का मालिक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports