spot_img

युवक को तेजाब से नहलाकर जिंदा जलाया, मौत से आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, फायरिंग

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जनपद नालंदा में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने एक युवक पर तेजाब डालकर उसे जिंदा जला दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर पथराव किया।

- Advertisement -

मामले की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने पुलिस को भी निशाना बनाते हुए पथराव किया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं बचाव में पुलिस ने हवाई फायरिंग की। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटना की मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के नदहा गांव में यह घटना घटी है।

- Advertisement -

ग्रामीणों की मानें तो गांव के ही कुछ युवक मृतक को रविवार की सुबह घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद तेजाब डालकर उसे जिंदा जला दिया। शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर जमकर पथराव किया।

- Advertisement -

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। ग्रामीणों ने पथराव करते हुए कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की।घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। आक्रोशित ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे हैं।

एसपी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। वहीं डीएसपी का कहना है कि शरीर का चमड़ा जला होने से प्रथम दृष्ट्या एसिड डाला हुआ लग रहा है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने से आक्रोशित होकर आरोपी के घर हमला बोल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Jaggery Subsidy News: बिहार में गुड़ क्रांति! 1 करोड़ तक का सरकारी अनुदान, कहीं चूक न जाएं आवेदन की अंतिम तारीख!

बिहार सरकार गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान दे रही है। गन्ना उद्योग विभाग ने 25 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं, ज#BiharJaggery,#JaggerySubsidy,#SugarcaneFarmers

Bihar EV News: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों की क्रांति! हर 50 KM पर मिलेगी चार्जिंग सुविधा

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब हर 50 किमी पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे, जिनका संचालन निजी एजेंसियां करेंग#BhagalpurEVNews,#BiharElectricVehicle,#EVChargingStation

Bihar Helicopter Service News: बड़ी खबर: अब बिहार में हेलीकॉप्टर से करें हवाई सैर, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

बिहार सरकार ने पर्यटकों के लिए हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज सेवा पर रियायती दरें घोषित की हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान यह महत्वप#BiharTourism,#HelicopterService,#RajgirNews

Madhubani Gas News: गैस सिलिंडर के लिए भीड़ हुई बेकाबू, मची भगदड़, कई घायल, मधुबनी में हड़कंप!

मधुबनी के झंझारपुर में इंडेन गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई उपभोक्ता घायल हो गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।#MadhubaniGas,#JhanjharpurNews,#BiharNews