spot_img

दूसरी औरत की चक्कर में पत्नी की हत्या, पांच साल में पहली बार छह माह पहले आई थी ससुराल, मिली मौत

spot_img
- Advertisement -

नवादा से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां जिले के रजौली थाना क्षेत्र के जोगियामरण पंचायत के भाजीभीता गांव में मंटू प्रसाद के 22 वर्षीय पत्नी सुलेखा कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।

- Advertisement -

मंटू ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह लगभग 3 बजे अचानक वह चौकी से गिर गई। इसके बाद उसने उसे काफी देर तक उठाने का कोशिश किया लेकिन नहीं उठी। इसके बाद हमने अपने घर वाले और आसपास के लोगों को उठाया।

- Advertisement -

सभी के साथ आनन-फानन में उसे अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचा ।जहां डॉक्टर सतीश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की जानकारी मृतक महिला सुलेखा के परिवार थाना क्षेत्र के अंबातरी गांव में दिया गया।जिसके बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दिया।

- Advertisement -

इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार, एएसआई मुनीलाल पासवान अस्पताल पहुंचे और लड़की के परिजन और लड़का के परिजन से पूरी स्थिति के बारे में बारीकी से जानकारी लिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचते ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी शुरू कर दी हैं।

घटना के बारे में ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि सुलेखा रविवार की रात पूरे परिवार को खाना-पीना खिला कर अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह अचानक उसके पति मंटू ने शोर मचाया कि चौकी से गिर गई है और वह कुछ बोल नहीं रही है। जिसके बाद आसपास के लोग दौड़े और उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लेकिन यह बात विवाहिता महिला के मायके वाले को हजम नहीं हो रहा है।

लड़की के भाई त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी की गई थी। लेकिन अभी 6 महीने पहले ही गवना करा कर उसकी विदाई की गई थी। लड़की के परिजन का कहना है कि लड़के के पूरे परिवार ने मिलकर हत्या की है।

लड़की के भाई ने अपने बहनोई पर दूसरी औरत से गलत संबंध होने का आरोप लगाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उसने कहा कि उसके बहनोई गिरिडीह में रहते हैं ।जहां एक महिला से उनका नाजायज संबंध है। जिसके बातचीत के कई का स्क्रीनशॉट भी उसके पास है। संभव है इसी प्रेम प्रसंग के कारण उनकी बहन की हत्या की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports