spot_img

रेलवे न्यूज: लखनऊ के रास्ते चली आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल ट्रेन, बिहार के अधिकांश स्टेशनों पर ठहराव

spot_img
- Advertisement -

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 04412 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार सुबह 11:10 बजे की बजाय एक मिनट की देरी से 11:11 बजे से शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके अलावा 04529 वाराणसी-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते रात 09 बजे से शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन के मुताबिक,
04412 आनंद विहार टर्मिनस -सहरसा स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते सोमवार सुबह 11:10 बजे की बजाय एक मिनट की देरी से 11:11 बजे से शुरू कर दिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ से शाम 06:40 बजे होते हुए दूसरे दिन 1,254 किलोमीटर की दूरी तय करके सुबह 11:30 बजे सहरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : संदिग्ध तेज रफ्तार ट्रक ने कोचिंग जा रहे दो छात्रों को रौदा, मौके पर ही दोनों की मौत से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन-सड़क जाम

ट्रेन का ठहराव मार्ग में हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और एस. बखत्यिारपुर आदि स्टेशनों पर होगा।

यह भी पढ़ें : बिरौल-कुशेश्वरस्थान का सोनपुर से खानपुर सड़क…गैर जिम्मेदारी की भी हद होती है साहेब!

इसी तरह से 04529 वाराणसी-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ के रास्ते सोमवार रात 09 बजे से किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दूसरे दिन लखनऊ से दोपहर 02 बजे होते हुए 1,210 किलोमीटर की दूरी तय करके रात 10:15 बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, कैश और मोबाइल लूटकर फरार

ट्रेन का ठहराव मार्ग में सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा जंक्शन, पटियाला, धुरी जंक्शन, बरनाला, रामपुरा पुल,बठिंडा, गीदड़बाहा, मलोट और अबोहर आदि स्टेशनों पर होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार का मानसून ‘लापता’! दरभंगा समेत 24 जिलों में अलर्ट, 5 जुलाई तक नहीं मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मानसून आने के बाद भी लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। इस साल 50% कम बारिश दर्ज हुई है और मौसम विभाग ने 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी क#BiharMonsoon,#BiharWeather,#MonsoonUpdate

फीता कटा, मेट्रो स्टेशन… लेकिन शहर की पहली नागरिक ही ‘गायब’! अब उठे बड़े सवाल, पढ़िए

Patna Mayor Invitation Row: पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी स्टेशन के उद्घाटन में मेयर सीता साहू को नहीं बुलाया गया, जिस पर सशक्त स्थाई समिति ने मंत्री नीतीश मिश्रा से जांच की मांग की है।#PatnaMetro,#PatnaMayor,#BiharNews

5 दिन, 50 हजार करोड़ और सरकार के सामने 4 बड़े सवाल! बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की तारीख तय, पढ़िए

Bihar Monsoon Session: बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र जुलाई में शुरू हो रहा है, जहां सम्राट चौधरी सरकार को टेंडर घोटाला, भरत तिवारी एनकाउंटर और रोजगार जैसे मुद्दों पर विपक्ष घेरेगा।#BiharMonsoonSession,#SamratChoudhary,#BiharPolitics

लालू-राबड़ी की सुरक्षा पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला! Z कैटेगरी बहाल, बुलेटप्रूफ गाड़ी भी..

Bihar Lalu Rabri Security: बिहार सरकार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z श्रेणी की सुरक्षा बहाल कर दी है। राजनीतिक विवाद के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।#BiharPolitics,#LaluRabriSecurity,#RJD