spot_img

मुजफ्फरपुर में दो चोरों पर टूटी भीड़ की तालिबानी बर्बरता, पेड़ से बांधकर जमकर पीटा

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की बड़ी खबर है। सदर थाना के सुस्ता में मामूली साइकिल चोरी के आरोप में भीड़ का तालिबानी चेहरा सामने आया।

- Advertisement -

भीड़ ने दो युवकों को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई करते हुए उन दोनों के हाथ और कमर को रस्सी से बांधते हुए पेड़ से बांध दिया। इतना से भी जी ना भरा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी।

- Advertisement -

भीड़ ने दोनों को एक साथ पकड़ने के साथ ही उसपर टूट पड़े। पेड़ से बांध दिया। लाठी से जमकर पिटाई कर दी। भीड़ की आक्रोश का दोनों युवक सामना नहीं कर पा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस उन दोनों से पूछताछ शुरू की तो मामला और गहरा गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur में Darbhanga के BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत!

बताया जाता है कि सुस्ता के उमेश राय की साइकिल चोरी कर दोनों भाग रहे थे। उमेश की नजर दोनों पर पड़ गई। वह शोर मचाते उनके पीछे भागा। शोर सुनकर भीड़ भी युवकों को खदेड़ने लगी। इसपर साइकिल छोड़कर दोनों भागने लगे, लेकिन भीड़ ने दबोच लिया।

ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पेड़ से बांध दिया। फिर डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों युवकों को भीड़ के चंगुल तो छुड़ा लिया लेकिन हिरासत में लेने के बाद वह स्वंय चकरा गई। दोनों से पूछताछ की गई, लेकिन वे अपना नाम-पता बार-बार बदलकर बता रहे थे।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में खूनी फॉर्च्यूनर! मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर स्कूटी सवार दो लड़कियों को हाई प्रोफाइल गाड़ी ने कुचला, ऑन द स्पॉट दोनों की मौत

थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक छानबीन में दोनों युवक सुस्ता के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पूछताछ चल रही है। नाम-पते का सत्यापन करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मिथिलांचल के यात्रियों का लंबा इंतजार खत्म… अब कीजिए तिरुपति बालाजी के दर्शन, इस ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, जानिए ख़ुशख़बरी

Bihar Raxaul Tirupati Express: रेलवे ने रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434/17435) के जनकपुर रोड स्टेशन पर ठहराव का बड़ा फैसला लिया है। इससे मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को तिरुपति यात्रा मे#BiharNews,#RaxaulTirupatiExpress,#JanakpurRoad

‘थाने में बंद रखा, FIR भी नहीं लिखी…’ बिहार में थानाध्यक्ष समेत 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या है मामला

Bihar Police Suspension: जमुई में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चंद्रदीप थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत दो पुलिसकर्मियों को अवैध हिरासत और केस दर्ज न करने के आरोप में निलंब#BiharPoliceSuspension,#JamuiNews,#PoliceAccountability

“अब VIP भी लाइन में…” देवघर श्रावणी मेले में VIP दर्शन पर रोक, AI से होगी भीड़ की निगरानी, जानिए नए नियम

Bihar Shravani Mela: देवघर में 30 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेले में VIP दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी और डबल डेकर वाहनों पर भी रोक रहेगी। बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक#BiharShravaniMela,#DeogharNews,#SawanMela

2027 तक बदलेगी दरभंगा की तस्वीर! अयोध्या जैसा जानकी मंदिर, काशी कॉरिडोर जैसा विष्णुपद, कुशेश्वरस्थान का भी होगा कायाकल्प, जानिए

Bihar Religious Tourism: बिहार में धार्मिक पर्यटन को विश्वस्तरीय पहचान देने की तैयारी है। पुनौराधाम, गया, मुंगेर सहित कई जिलों के मंदिरों का अयोध्या-काशी मॉडल पर विकास हो रहा है, जिससे#BiharReligiousTourism,#TempleDevelopment,#BiharNews