spot_img

दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना बिहार दिवस

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना  बिहार दिवस
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना बिहार दिवस
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना  बिहार दिवस
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना बिहार दिवस

दरभंगा। बिहार दिवस (22 मार्च) के अवसर पर लहेरियासराय,दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में (Nehru Stadium in Darbhanga) बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता एवं सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया के कर कमलों से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा
कि बिहार के स्वर्णिम इतिहास को स्मरण करने एवं मनाने का आज दिन है। बिहार के इतिहास का रामायण काल सहित सभी कालों का जब हम अवलोकन करते हैं तो हम पाते हैं कि बिहार ने सभी क्षेत्रों विश्व में अपना योगदान दिया है। चाहे वह लिच्छवी का प्रथम गणतंत्र का हो, चाहे वह नालंदा का प्रथम विश्वविद्यालय का हो, चाहे वह चाणक्य की राजनीति शास्त्र का हो चाहे आर्यभट्ट के ज्ञान का हो, चाहे बौद्ध और जैन धर्म का प्रादुर्भाव का हो।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News करंट लगने से युवक की मौत ! जानिए - बुजुर्ग माता पिता पर क्या गुजरी

मिथिला की भूमि भी विद्वानों के शास्त्रार्थ के लिए प्रसिद्ध रही है। साथ ही मिथिला अपने साहित्य और कला के लिए भी प्रसिद्ध रहा है। कार्यक्रम में मोहित खंडेलवाल की टीम ने समूह भाव नृत्य प्रस्तुत किया तथा शारदा म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति और बिहार गौरव पर कई गीत प्रस्तुत किए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Kusheshwarsthan Power Cut: कुशेश्वरस्थान में बुधवार को 1 घंटे गुल रहेगी बिजली, तुरंत निपटा लें ये काम!

इसके पूर्व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में माउंट समर कन्वेंट स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र अतुल कुमार शर्मा प्रथम स्थान पर, बीबी गर्ल्स मिडिल स्कूल के 8 वें वर्ग की छात्रा अदिति कुमारी द्वितीय स्थान पर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कबीरचक दरभंगा के सातवें वर्ग की छात्रा जुली कुमारी तीसरे स्थान पर तथा माउंट समर कन्वेंट स्कूल की पंखुड़ी आनंद एवं राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दरभंगा की तन्वी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हड़कंप Darbhanga Bail Rejection! हत्या और जानलेवा हमला के 8 अपराधियों की जमानत खारिज, कोर्ट ने दिखाया कड़ा तेवर
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना  बिहार दिवस
दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में ज्ञान, बखान, गुणगान, संगीत से अभिनंदन, रसोत्सव के आर्लिंगन के बीच मना बिहार दिवस

पेंटिंग प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में मिथिला पेंटिंग के चित्रकार एवं प्रोफेसर उमेश उत्पल तथा उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता थे। पूर्वाहन में शिक्षा विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर से प्रभातफेरी निकाली गई जो लोहिया चौक, जेल रोड होते हुए पुनः समाहरणालय में समाप्त हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports