spot_img

जिंदगी से जूझ रहे बांका के प्रशिक्षु सिपाही चंदन कुमार की मौत, प्रशासन क्यों छुपा रही है असलीयत

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में बांका के पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पा रहे सिपाही चंदन कुमार की मौत इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर में हो गई।

- Advertisement -

चंदन को सोमवार रात में बांका पुलिस के द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। बांका से अस्पताल पहुंचने पर सिपाही चंदन से बीमारी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया था कि उसने आईबी शराब की हाफ बोतल पी है। जिसके बाद उसे धुंधला दिखाई दे रहा था और उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। देर रात आईसीयू में उसका डायलिसिस किया गया था। लेकिन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर के डॉक्टरों की ओर से फिर भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सुल्तानगंज श्रावणी मेला: कांवरियों के लिए आई बड़ी खबर! 26 प्रस्तावों से बदलेगी यात्रा

मौत के बाद अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन इसे पेट में दर्द होने के कारण हुई मौत बता रहा है जो पोस्टमार्टम के लिए कागज अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस आया है। उसमें यह साफ तौर पर लिखा हुआ है कि पेट दर्द होने के कारण उसे भर्ती किया गया था। अब समझा जा सकता है कि जब मृतक का आखिरी बयान मीडिया के पास साफ तौर पर है। उसके बाद भी प्रशासन जहरीली शराब से हुई मौत को छुपाने में लगा हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में शराब माफियाओं पर टूट पड़ी पुलिस! 500 लीटर से अधिक शराब पकड़ी गई, 2 बड़े तस्कर दबोचे

मृतक चंदन के परिजन ने बताया कि उसे बताया गया था कि चंदन के पेट में दर्द हुआ था। जिसके लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन से चंदन के बयान के बारे में पूछने पर परिजन भी छुपाते नजर आए और कहते नजर आए की उसे होश नहीं था। जबकि रात में मृतक पूरे होशो हवास में था और साफ तौर पर बता रहा था। मृतक चंदन शेखपुरा के गगौर का रहने वाला था। मृतक के अंतिम बयान के बावजूद भी लीपापोती का खेल जारी है, तो और मामलों में क्या हुआ होगा समझा जा सकता है। चंदन के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके बाद उसे उसके पैतृक आवास ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर में बाढ़ से बचाने को बड़ा फैसला: सचिव चंद्रशेखर सिंह ने दिए आदेश! काम पूरा करने को मिला 15 दिन का अल्टीमेटम, गांव वालों की जान बचेगी!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मिथिलांचल के यात्रियों का लंबा इंतजार खत्म… अब कीजिए तिरुपति बालाजी के दर्शन, इस ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, जानिए ख़ुशख़बरी

Bihar Raxaul Tirupati Express: रेलवे ने रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434/17435) के जनकपुर रोड स्टेशन पर ठहराव का बड़ा फैसला लिया है। इससे मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को तिरुपति यात्रा मे#BiharNews,#RaxaulTirupatiExpress,#JanakpurRoad

‘थाने में बंद रखा, FIR भी नहीं लिखी…’ बिहार में थानाध्यक्ष समेत 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या है मामला

Bihar Police Suspension: जमुई में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चंद्रदीप थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत दो पुलिसकर्मियों को अवैध हिरासत और केस दर्ज न करने के आरोप में निलंब#BiharPoliceSuspension,#JamuiNews,#PoliceAccountability

“अब VIP भी लाइन में…” देवघर श्रावणी मेले में VIP दर्शन पर रोक, AI से होगी भीड़ की निगरानी, जानिए नए नियम

Bihar Shravani Mela: देवघर में 30 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेले में VIP दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी और डबल डेकर वाहनों पर भी रोक रहेगी। बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक#BiharShravaniMela,#DeogharNews,#SawanMela

2027 तक बदलेगी दरभंगा की तस्वीर! अयोध्या जैसा जानकी मंदिर, काशी कॉरिडोर जैसा विष्णुपद, कुशेश्वरस्थान का भी होगा कायाकल्प, जानिए

Bihar Religious Tourism: बिहार में धार्मिक पर्यटन को विश्वस्तरीय पहचान देने की तैयारी है। पुनौराधाम, गया, मुंगेर सहित कई जिलों के मंदिरों का अयोध्या-काशी मॉडल पर विकास हो रहा है, जिससे#BiharReligiousTourism,#TempleDevelopment,#BiharNews