spot_img

सीएम नीतीश कुमार ने कहा-चंद्रगुप्त और बुद्ध की धरती बिहार ने पूरी दुनिया को दिखाया सत्य-अहिंसा का मार्ग,कानून व्यवस्था में सुधार से आज बिहार प्रगति पर

spot_img
- Advertisement -

पटना में जल जीवन हरियाली की थीम पर बिहार दिवस का उदघाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चंद्रगुप्त और बुद्ध की धरती बिहार ने पूरी दुनिया को सत्य-अहिंसा का मार्ग दिखाया है। कानून व्यवस्था में सुधार से माहौल बना और आज बिहार प्रगति के पथ पर चल रहा है।

- Advertisement -

साल 2005 से मैं प्रदेश की सेवा कर रहा हूं। हर क्षेत्र में काम किया हूं। आगे भी करता रहूंगा। मुख्यमंत्री कुमार यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान पर जल जीवन हरियाली की थीम पर बिहार दिवस के उदघाटन के बाद संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार में आया था तो इसी गांधी मैदान के पास शाम होने के बाद लोग नहीं आते है। आज सूदुर ग्रामीणों क्षेत्रों में भी लोग निर्भीक होकर रात में घूम रहे हैं। हमने सबसे पहले प्रदेश को प्रगति पर ले जाने के लिए लोगों को जागरुक किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में बड़ा ऐलान! ₹261.84 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड से बदल जाएगी शहर की तस्वीर, मिलेगी जाम से मुक्ति | पढ़िए बड़ी तैयारी - 15 पॉइंट पर 'इंटीग्रेटेड सिविक- कॉमर्शियल हब'

नीतीश कुमार ने कहा
कि बेहद खुशी की बात है कि इस वर्ष बिहार दिवस के अवसर पर जल-जीवन-हरियाली का थीम रखा गया है। नई पीढ़ी को इतिहास के विषय में जानकारी होनी चाहिए, इसलिए बिहार दिवस बनाने की हमारी सरकार ने योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के माध्यम से गिरते भू-जल स्तर को ऊपर लाने, वैश्विक जल संकट को दूर करने, अतिवृष्टि एवं अनावृष्टि के कुप्रभावों को कम करने, पर्यावरणीय संतुलन को बरकरार रखने की दिशा में हमारी सरकार ने एक अभियान के रूप में इसकी शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News दरभंगा के मखाना खेत में जेसीबी से खोदा गया था गड्ढा ! गहरे पानी में डूबने से मजदूर की मौत

उन्होंने कहा कि इसके लिए बजटीय प्रावधान भी किया गया है। जल संकट के इस वैश्विक विमर्श के दौर में आपने एक कदम आगे बढ़ाते हुए अनूठी पहल कर इसे मूर्त रूप दिया है। बिहार में जो परिवर्तन हुआ है, उससे बिहार के लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में हरियाली क्षेत्र 15 प्रतिशत हो गया है, इसे 17 प्रतिशत तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि बिहार के हर गांव को सड़कों से जोड़ दिया गया है। हमने सभी गांवों तक बिजली पहुंचायी। आज हर गांव में 20 घंटे बिजली रहती है।

नीतीश ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। हमारी योजना थी कि सभी लड़किया कम से कम ज्याद नहीं तो इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जरुर प्राप्त कर ले। उसके लिए हमने पोषाक और साइकिल योजना की शुरुआत विद्यालयों में की। उसका परिणाम सामने आया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा-चंद्रगुप्त और बुद्ध की धरती बिहार ने पूरी दुनिया को दिखाया सत्य-अहिंसा का मार्ग,कानून व्यवस्था में सुधार से आज बिहार प्रगति पर लड़कियों में शिक्षा का स्तर बढ़ा और उसकी वजह से प्रदेश में प्रजनन दर चार प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत पर आ गयी है। प्रजनन दर को शिक्षा और जागरुकता फैला कर दो प्रतिशत पर लाने की योजना है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bike Theft सैकड़ों बाइक चोरी कर नेपाल में बेचते थे! दरभंगा पुलिस ने दबोचे अंतर-जिला गैंग के 2 और शातिर

इस अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने
बिहारवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार वर्ष 1912 में पृथक् राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। बिहार से ही संपूर्ण विश्व में ज्ञान और विज्ञान का प्रकाश फैला। यहां से बुद्ध और महावीर ने पूरी दुनिया को ज्ञान का संदेश दिया। विश्वप्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय ज्ञान का केंद्र रहा। आर्यभट्ट, चाणक्य जैसे विद्वानों की धरती हमारे बिहार का इतिहास गौरवपूर्ण एवं समृद्ध रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion