back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

राजद के बागी उम्मीदवार समेत आठ पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित

spot_img
- Advertisement -

वादा जिले से स्थानीय प्राधिकार, विधान परिषद चुनाव में राजद के बागी उम्मीदवार बने पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के भतीजे व राजद विधायक विभा देवी के जेठानी के पुत्र अशोक यादव सहित आठ पदाधिकारियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

- Advertisement -

राष्ट्रीय जनता दल के प्रांतीय अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मंगलवार को आदेश पत्र जारी कर बागी उम्मीदवार अशोक यादव के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह ,राजद के प्रधान महासचिव शशि भूषण शर्मा ,कोषाध्यक्ष बाल्मीकि प्रसादराजद के बागी उम्मीदवार समेत आठ पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित यादव, महासचिव बृजेंद्र कुशवाहा ,पार्टी के जिला प्रवक्ता नंदकिशोर बाजपेई ,राजद के नवादा प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव के साथ ही वरिष्ठ नेता रविंद्र यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

- Advertisement -

बीते 15 मार्च को नवादा दौरे के क्रम में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को दल से निकालने की घोषणा की थी। इसी घोषणा पर अमल करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राजद के बागी उम्मीदवार अशोक यादव सहित आठ लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

- Advertisement -

हालांकि कुछ लोगों को छोड़कर नवादा राजद की एक मुस्तकीम नेता, कार्यकर्ता बागी उम्मीदवार अशोक यादव के साथ चुनाव प्रचार कर रही है।अब देखना है कि राजद का शीर्ष नेतृत्व कितनों को दल से निष्कासित कर पाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट का डंका: स्मृति मंधाना टॉप पर, हरमनप्रीत कौर ने लगाई लंबी छलांग, छा गया ICC Women’s T20 Rankings का नया अपडेट!

ICC Women's T20 Rankings: भारतीय महिला क्रिकेट की सितारा खिलाड़ियों का जलवा दुनिया भर...

iPhone 16 Plus: विजय सेल्स पर सबसे धमाकेदार डील, ₹18,010 की सीधी बचत!

iPhone 16 Plus: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम सेगमेंट हमेशा से ही चर्चा का...

Bihar News: बिहार में अवैध मीट दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का कड़ा ऐलान

Bihar News: गंगा की धार में भी अब गंदगी की गुंजाइश नहीं, तो फिर...

Instagram का नया फीचर: पोस्ट के बाद भी बदलें कैरोसेल का ऑर्डर

Instagram: यूजर्स की एक बड़ी परेशानी का समाधान लेकर आया है। अब तक एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें