spot_img

बंगाल में दस की जिंदा जलाकर मौत के बाद गरमाई राजनीति, राज्यपाल ने ममता को लिखा जवाबी पत्र, कहा – आप अपराधियों को बचाने का रास्ता बना रही हैं

spot_img
- Advertisement -

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना इलाके में हुई आगजनी में दस लोगों की मौत की घटना को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच टकराव शुरू हो गया है।

- Advertisement -

राज्यपाल की तरफ से घटना को दुखद और कानून व्यवस्था की बदहाली का संकेत बताए जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्र लिखकर राज्यपाल पर घटना को लेकर राजनीति करने के आरोप लगाये थे। सीएम के आरोपों का जबाव देने के लिए बुधवार को राज्यपाल ने उन्हें तीन पन्नों का पत्र लिख कर उनके रवैये की आलोचना की है।

- Advertisement -

अपने पत्र में राज्यपाल ने लिखा है, “मुख्यमंत्री जी आप ने अपने पत्र में लिखा है कि बीरभूम की घटना राज्य की छवि खराब करने की साजिश हो सकती है जो जांच में सामने आएगी। आपका यह कहना असली अपराधियों को बचाने का जरिया है और आप उसी का रास्ता बना रही हैं।”

- Advertisement -

धनखड़ ने अपने पत्र में राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जिस ज्ञानवंत सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है वह खुद ही आपराधिक मामलों में कोर्ट में नामजद हैं। अपने पत्र में राज्यपाल ने लिखा है कि राज्य में इतनी बड़ी घटना हो जाए और मैं राजभवन में खामोश बैठा रहा हूं, ऐसा हो नहीं सकता। लोगों के हित में बोलना मेरा काम है और बोलता रहूंगा।

ममता के आरोपों का जबाव देते हुए राज्यपाल ने लिखा है, “वास्तविकता यह है कि राजनीतिक भाषा मैं नहीं बल्कि आप बोल रही हैं, क्योंकि इतनी बड़ी घटना पर भी इसे साजिश और अपराधियों को सजा देने की बजाय साजिशकर्ताओं को पकड़ने के आप के दावे जघन्य अपराध की घटना में अपराधियों को बचाने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है।”

बंगाल को सबसे शांत राज्य बताये जाने के सीएम के दावे का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि आपका यह दावा दुनिया का सबसे बड़ा मजाक है, क्योंकि बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद मानवाधिकार आयोग ने कहा था कि बंगाल में कानून का नहीं बल्कि शासक का शासन है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion