spot_img

मोतिहारी MGCUB VC Removed : अनियमितता और भष्ट्राचार का पुलिंदा मिलते ही HRD मंत्रालय का बड़ा एक्शन, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविधालय के कुलपति को हटाया

spot_img
- Advertisement -

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में स्थित महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति को प्रो. संजीव शर्मा को उनके पद से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने हटा दिया है। इनकी जगह पर वरीय प्रोफेसर आनंद प्रकाश को यथा शीध्र कुलपति का प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया गया है।

- Advertisement -

विश्वविधालय सूत्रों के अनुसार फर्जी डिग्री मामले में पूर्व कुलपति डॉ.अरविन्द अग्रवाल को हटाने के बाद उनके बचे कार्यकाल में कुछ दिनों के लिए प्रो.अनिल राय को कुलपति बनाया गया था। उसके बाद उन्हीं बचे कार्यकाल के लिए प्रो.संजीव शर्मा की नियुक्ति की गयी थी।

- Advertisement -

एचआरडी मंत्रालय के उप सचिव नवीन कुमार ने उक्त आशय का ई-मेल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं रजिस्ट्रार को भेजते हुए कहा है कि मेल प्राप्ति के बाद इस आदेश का तुरंत अनुपालन किया जाय।

- Advertisement -

हालांकि इनके कार्यकाल को मंत्रालय ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम के विपरीत बढ़ा दिया। जिसकी समय सीमा भी चार फरवरी-2021 को ही समाप्त हो गयी थी। फिर भी ये अपने पद पर बने रहे।

इस कार्यकाल में कुलपति प्रो.संजीव शर्मा पर पदोन्नति नियुक्ति अकादमी व वित्तीय समिति के गठन एवं नियम के विरुद्ध कार्य करने के साथ अनियमितता और भष्ट्राचार के कई गंभीर आरोपों का पुलिंदा मंत्रालय के पास पहुंचा था। इतना ही नही विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.महेश शर्मा ने स्वयं राष्ट्रपति को पत्र भेज प्रो.संजीव शर्मा पर लगे आरोपों की जांच की मांग की थी।

प्रो.संजीव शर्मा बिना सूचना एवं किसी को प्रभार दिये महीनों तक मनमाने तरीके से अवकाश पर जाते रहे। इन सारी शिकायत के बाद मंत्रालय ने इन्हें हटाया है। मंत्रालय के पत्र प्राप्ति के बाद भी प्रो.संजीव शर्मा अब तक प्रो.आनंद प्रकाश को कुलपति प्रभार नहीं सौंपे है। जो केन्द्रीय विश्वविधालय अधिनियम 2 (7) का उल्लंघन माना जा रहा है।

हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर कुलपति के ओएसडी प्रो.राजीव कुमार ने बताया कि प्रो.संजीव शर्मा अवकाश पर है।मंत्रालय के अपर सचिव नवीन कुमार ने कहा कि अवकाश पर होने पर उन्होंने कुलपति का प्रभार प्रो.आनंद प्रकाश को पहले ही सौंपा है जो नये आदेश के बाद स्वत: प्रभावी माना जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports