spot_img

सूटकेश में प्रेमिका की लाश लेकर जा रहा था नहर में फेंकने…फिर क्या हुआ…पुलिस नहीं कर पा रही यकीं

spot_img
- Advertisement -
सूटकेश में प्रेमिका की लाश लेकर जा रहा था नहर में फेंकने...फिर क्या हुआ...पुलिस नहीं कर पा रही यकीं
सूटकेश में प्रेमिका की लाश लेकर जा रहा था नहर में फेंकने…फिर क्या हुआ…पुलिस नहीं कर पा रही यकीं

हरिद्वार से एक अजीब प्रेम कहानी की खबर सामने आ रही है। यहां प्रेमिका की लाश के साथ प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेमी प्रेमिका की लाश को लेकर सूटकेश में नहर में फेंकने जा रहा था। उसने बताया कि वह नहर में प्रेमिका की लाश फेंककर खुद खुदकुशी करना चाह रहा था। मगर, पुलिस के गले यह बात हजम नहीं हो रही। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

प्रेमिका के शव को सूटकेस में डालकर ठिकाने लगाने की कोशिश में प्रेमी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। यह वारदात वीरवार रात करीब आठ बजे की है। आरोपित गुलशेर मोहल्ला गौसियान ज्वालापुर हरिद्वार का रहने वाला है। मृतका भी ज्वालापुर की रहने वाली बताई गई है।

- Advertisement -

आठ सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

सूटकेश में प्रेमिका की लाश लेकर जा रहा था नहर में फेंकने...फिर क्या हुआ...पुलिस नहीं कर पा रही यकींन
सूटकेश में प्रेमिका की लाश लेकर जा रहा था नहर में फेंकने…फिर क्या हुआ…पुलिस नहीं कर पा रही यकींन
पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि दोनों का आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। इसे लेकर वह युवती पर तंज कसते थे जिससे वह परेशान थी।

इसे लेकर दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली थी। बताया कि कलियर आने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था। गेस्ट हाउस में पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। उसने शव को सूटकेस में बंद किया और गंगनहर में फेंकने जा रहा था। इसके बाद वह भी गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने वाला था।

- Advertisement -

एसओ ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर आते ही केस दर्ज किया जाएगा। उधर, सीओ विवेक कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार, गेस्ट हाउस से सूटकेस में युवती का शव रखकर ले जा रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने कहा कि दोनों में थे प्रेम संबंध थे।

लोगों के तंज से परेशान होकर युवती ने खुद ही जहर खाया है। शव गंगनहर में फेंककर वह भी कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक गुलशेर ने रुड़की मुकर्रबपुर स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लिया। कमरे में सूटकेस रखकर चला गया। कुछ देर बाद एक युवती को लेकर आया और कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे सूटकेस लेकर वह नीचे उतर रहा था। उसे पसीने से लथपथ देख गेस्ट हाउस मैनेजर को शक हुआ। पूछताछ करने पर भागने की कोशिश करने लगा। तभी तत्परता दिखाते हुए लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने सूटकेश खोला तो भौचक्के रह गए। सूटकेश में युवती का शव था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से पिछले आठ साल से प्यार करते थे। लोगों के तानों से परेशान होकर प्रेमिका ने गेस्ट हाउस में आकर जहर खा लिया।वह उसकी लाश को गंगनहर में फेंक कर आत्महत्या करने वाला था। बहरहाल पुलिस को उसकी कहानी पर यकीन नहीं आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion