spot_img

बिहार विधानसभा में वोटिंग की नौबत, बजट सत्र में पहली बार मत विभाजन, गृह विभाग के बजट पर विपक्ष का कटौती प्रस्ताव गिरा

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
-प्रस्ताव के विरोध में 113 समर्थन में सिर्फ 60 मत पड़े
-स्वीकृत हो गया गृह विभाग का बजट अनुदान प्रस्ताव
-शनिवार को भी जारी रहेगी बिहार विधानसभा की कार्यवाही

- Advertisement -

बिहार विधानसभा बजट सत्र के 18वें दिन पहली बार शुक्रवार को विधानसभा में वोटिंग की नौबत आई। मामला गृह विभाग के बजट पर विपक्ष के लाए गए कटौती प्रस्ताव पर अटका। प्रस्ताव को चार बार ध्वनि मत से पास किया गया। बाद में राजद समेत विपक्ष ने प्रस्ताव पर वोटिंग की मांग की।

- Advertisement -

बड़ी बात यह थी कि इस दौरान न सीएम नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे, न ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। हालांकि, वोटिंग होने पर कटौती प्रस्ताव के विरोध में 113 (सत्तारूढ़ दल को मिले वोट), जबकि समर्थन में 60 (विपक्ष को मिले) मत पड़े। इस तरह विपक्ष का प्रस्ताव गिर गया और गृह विभाग का बजट अनुदान प्रस्ताव स्वीकृत हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जीवन भर की कमाई गंगा में समाई! भागलपुर में नदी के कटाव ने मचाई तबाही, बेघर हुए सैकड़ों परिवार

दरअसल, विधानसभा में सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या कम थी लेकिन विपक्ष की तरफ भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी विधायक मौजूद नहीं थे। इस दौरान सदन में स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने मत विभाजन कराया। हालांकि, मत विभाजन के बाद जो आंकड़े आये वो सत्तापक्ष के साथ रहे। विपक्ष ने वोटिंग के लिए दबाव तो बनाया लेकिन विपक्षी सदस्यों की गैर मौजूदगी से सत्तापक्ष जहां मजबूत नजर आया तो वहीं विपक्ष ने अपनी फजीहत करा ली।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर में नकली नोटों का पहाड़ मिला! पुलिस ने 6 तस्कर दबोचे, 'मनोरंजन बैंक' नोटों से करते थे ठगी |सीमा पार कनेक्शन की तलाश, CDR की पड़ताल

बजट सत्र के दौरान बिहार विधानसभा की कार्यवाही शनिवार को भी जारी रहेगी। विधानसभा में शनिवार को विनियोग विधेयक के बाद एक विशेष चर्चा आयोजित होगी। दो घंटे तक सदन में संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य को लेकर यह विशेष चर्चा आयोजित होगी। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही खत्म होने के पहले इसकी सूचना सदन में दी। दोपहर बाद 2 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू होगी तो सबसे पहले विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी। 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक विशेष चर्चा का वक्त रखा गया है।

यह भी पढ़ें:  क्या दरभंगा का ऐतिहासिक गांधी स्मारक बचेगा? मंडराया एलिवेटेड रोड का खतरा ! पढ़िए - जब DM Kaushal से मिले श्याम किशोर, रीता सिंह, अशोक नायक | क्या मिला आश्वासन!

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इस दौरान वह लोकसभा से मंगवाई गई संविधान की प्रतियों को सभी सदस्यों के बीच वितरित करेंगे। विधानसभा की बैठक अमूमन शनिवार और रविवार को नहीं होती है लेकिन शनिवार को बैठक बुलाई गई है।

होली और बिहार दिवस के कारण विधानसभा की बैठक स्थगित रही थी। 31 मार्च तक विधानसभा का बजट सत्र जारी रहेगा। ऐसे में विधायी कार्य निपटाने के लिए बैठक बुलाई गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों ने चौंकाया! 12 राज्यों को पीछे छोड़ देश में तीसरे नंबर पर, मुजफ्फरपुर बना नंबर-1 जिला

Bihar Inspire Award Manak: भारत सरकार की 'इंस्पायर अवार्ड मानक' योजना में बिहार के छात्रों ने कमाल किया है। राज्य ने 12 बड़े राज्यों को पछाड़कर देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। मुजफ्फरप #BiharNews,#InspireAwardManak,#Muzaffarpur

बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

Bihar Librarian Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 10 साल की अधिकतम उम्र छूट और कोई निगेटिव #BiharLibrarianExam,#BSEBNotification,#BiharJobs

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion