spot_img

दरभंगा में साइक्लोथोन… ईंधन की बचत और दिल में पर्यावरण को बचाने के संकल्प भरे जज्बे के साथ साइकिल से दौड़ पड़ा Darbhanga

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा में साइक्लोथोन... ईंधन की बचत और दिल में पर्यावरण को बचाने के संकल्प भरे जज्बे के साथ साइकिल से दौड़ पड़ा Darbhanga
दरभंगा में साइक्लोथोन… ईंधन की बचत और दिल में पर्यावरण को बचाने के संकल्प भरे जज्बे के साथ साइकिल से दौड़ पड़ा Darbhanga

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को साइकिल रैली सक्षम दरभंगा साइक्लोथोन 2022 का आयोजन (Cyclothon in Darbhanga…) किया गया।

- Advertisement -

स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं ईंधन को सुरक्षित करने के लिए पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ की तरफ से आयोजित इस रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

- Advertisement -

ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल रैली हेतु सभी प्रतिभागी सुबह 6:00 बजे ही आयोजन स्थल पर पहुंचे। वहां सबसे पहले प्रतिभागियों को व्यायाम करवाया गया, इसके बाद 8:00 बजे से साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया, मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी आलोक राज ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

यह रैली लहेरियासराय के शिक्षा विभाग के स्थापना शाखा परिसर से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी आवास, शनि मंदिर होते हुए पुनः स्थापना शाखा पहुंचकर संपन्न हुई।दरभंगा में साइक्लोथोन... ईंधन की बचत और दिल में पर्यावरण को बचाने के संकल्प भरे जज्बे के साथ साइकिल से दौड़ पड़ा Darbhanga

जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जरूरी है कि लोग साइकिल चलाएं, साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी साइकिल चलाना उपयोगी है, पिछले तीन दशक से इंधन सहित ऊर्जा के अन्य स्रोत कम हो रहे हैं, इनका सदुपयोग अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बैंक से निकलते ही CSP संचालक के ₹1,70,000 गायब, जानिए

यह भी पढ़ें : दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: बच्ची की हत्या में 13 साल बाद न्याय,7 महिलाओं को उम्र कैद

दरभंगा में साइक्लोथोन... ईंधन की बचत और दिल में पर्यावरण को बचाने के संकल्प भरे जज्बे के साथ साइकिल से दौड़ पड़ा Darbhanga
दरभंगा में साइक्लोथोन… ईंधन की बचत और दिल में पर्यावरण को बचाने के संकल्प भरे जज्बे के साथ साइकिल से दौड़ पड़ा Darbhanga

उन्होंने इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर स्वयं भी सप्ताह में एक दिन साइकिल से कार्यालय जाने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के जिला प्रबंधक उमेश कुमार सिंह, जिला साइकिलिंग संघ दरभंगा के अध्यक्ष नीरज खेड़िया, जिला लॉन टेनिस संघ के सचिव संजीव कुमार पंजियार, शारीरिक शिक्षक आशीष कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक हरिमोहन चौधरी, संयुक्त सचिव जिला हैंडबॉल संघ मनीष कोहली, राजा पासवान, पंकज कुमार सिंह, रवि रंजन कुमार, आलोक कुमार एवं बैडमिंटन खिलाड़ी सुमित कुमार उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए

यह भी पढ़ें : दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: बच्ची की हत्या में 13 साल बाद न्याय,7 महिलाओं को उम्र कैद

संघ के कोषाध्यक्ष सह राष्ट्रीय स्तर के स्क्वैश खिलाड़ी श्याम कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत एवं रैली की अगुवाई की। धन्यवाद ज्ञापन संघ के सचिव रामाशंकर चौधरी ने किया।

दरभंगा में साइक्लोथोन... ईंधन की बचत और दिल में पर्यावरण को बचाने के संकल्प भरे जज्बे के साथ साइकिल से दौड़ पड़ा Darbhanga
दरभंगा में साइक्लोथोन… ईंधन की बचत और दिल में पर्यावरण को बचाने के संकल्प भरे जज्बे के साथ साइकिल से दौड़ पड़ा Darbhanga

यह भी पढ़ें : दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: बच्ची की हत्या में 13 साल बाद न्याय,7 महिलाओं को उम्र कैद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस ASI परीक्षा की तारीख हुई तय! 462 पदों पर भर्ती, एडमिट कार्ड इस दिन

Bihar Police ASI Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। जानें कब होगी परीक्षा और कब जारी होंगे एडमिट कार्ड।#BiharPoliceASI,#BPSSCBihar,#ExamDate2026

BREAKING: मोदी कैबिनेट में नीतीश कुमार की एंट्री? धर्मेंद्र प्रधान पर संकट, बड़े फेरबदल…

Modi Cabinet Reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले केंद्रीय कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में इसकी तारीख और शामिल होने वाले नामो#Cabinet,#ModiCabinet,#NitishKumar

बिहार में फिल्मी बहार! 51 नई फिल्मों की शूटिंग को मिली हरी झंडी, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

Bihar Film Industry: बिहार में फिल्म निर्माण को लेकर बड़ा उत्साह दिख रहा है। बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम ने 2024-26 के लिए 51 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग को मंजूरी#BiharFilmIndustry,#BiharNews,#FilmTourism

Bankipur Election: बांकीपुर में भाजपा का ‘मास्टर स्ट्रोक’! प्रो. रणबीर नंदन बदलेंगे सियासी खेल? विपक्ष की बढ़ी धड़कनें!

Bankipur Election: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा बड़े दांव की तैयारी में है। पूर्व MLC प्रो. रणबीर नंदन को यहां से उम्मीदवार बनाने की चर्चा है, जिसे पार्टी का 'मास्टर स्ट#BankipurElection,#BiharPolitics,#RanbirNandan