spot_img

बिहार के 42 हजार शिक्षकों के घर मनेंगी असली ईंद, नियुक्ति के बाद पहली बार मिलेगा वेतन

spot_img
- Advertisement -

नियुक्ति के बाद से वेतन का इंतजार कर रहे बिहार के 42 हजार शिक्षकों के अच्छे दिन आने वाले हैं। उन्हें अब वेतन मिलेगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अच्छी खबर मिलते ही शिक्षकों के परिवारों में खुशी का माहौल है। यह जानकारी मिलते ही, सरकार ने नवचयनित शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर आदेश जारी कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अब नए शहर बनेंगे! 1 लाख करोड़ की योजना को हरी झंडी, जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

राज्य में प्रारंभिक शिक्षकों की रिक्तियों के विरुद्ध नियोजन के लिए वर्ष 2019 में विज्ञापन निकाला गया था।कोर्ट के हस्तक्षेप और अन्य कारणों से नियोजन प्रक्रिया में देरी हो गई थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कई बार अनुरोध कर कोर्ट से नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की अनुमति ली।

उसके बाद विभिन्न नियोजन इकाइयों द्वारा काउंसलिंग कर मेरिट लिस्ट के आधार पर शिक्षक अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिसके बाद उनके प्रमाण पत्रों की जांच कर नियुक्ति पत्र दिए गए। मालूम हो कि 23 फरवरी से नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को शिक्षक नियोजन 2019-20 के चयनित अभ्यर्थियों के वेतन भुगतान के संबंध में पत्र जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के फैसले के बाद राज्य में समग्र शिक्षा के तहत कार्यरत समग्र शिक्षा के दो लाख 56 हजार आठ सौ 96 प्रारंभिक शिक्षकों को ईद के पहले वेतन भुगतान होगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने जारी 991 करोड़ 32 लाख 98 हजार 945 रुपये से वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने का आदेश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: भारत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी का एक्शन, जांच में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे!

इसके साथ ही प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने सभी जिलों को यह भी निर्देश दिया है इस साल जिन नवनियुक्त शिक्षकों के सभी प्रमाण पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है और जांच में सही पाया गया है उन्हें वेतन भुगतान सुनिश्चित करें।

हालांकि, वेतन उन शिक्षकों को ही दिया जाएगा जिनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा चुका है। शिक्षा विभाग ने फरवरी में लगभग 41 हजार शिक्षकों का चयन किया था। सभी प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है। वहीं 18 अप्रैल को करीब 900 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। इन शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया है। सरकार ने नवचयनित शिक्षकों के वेतन देने की अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़ें:  Moharram 2026: दरभंगा के इन इलाकों में 25 जून को घंटों रहेगी बिजली गुल, NBPDCL ने जारी की बड़ी सूची

हालांकि, अभी कई प्रक्रिया का पूरा होना बाकी है जिसके कारण भुगतान में 15 दिन से एक महीने तक का समय लग सकता है। एक नवचयनित शिक्षक ने पहचान छिपाने की शर्त पर कहा है कि सरकार ने उन शिक्षकों का ही वेतन देने का निर्देश दिया है जिनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया है। किस शिक्षकों कि प्रमाण पत्र की जांच हो चुकी है इसकी अभी पुष्टि कौन करेगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

समग्र शिक्षा के प्रारंभिक शिक्षकों के  वेतन भुगतान के लिए विभिन्न नियोजन इकाइयों को राज्य सरकार एवं समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत अनुदान की राशि दी जाती है। 3.23 लाख पंचायत, प्रखंड एवं नगर शिक्षकों में से 66 हजार एक सौ चार नगर, प्रखंड एवं पंचायत शिक्षकों का वेतन भुगतान राज्य सरकार की निधि से तथा शेष का वेतन भुगतान समग्र शिक्षा अभियान के मद से किए जाने का प्रविधान है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses