spot_img

दरभंगा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संपत कुमार ने दिए National Lok Adalat के लिए बीमा कंपनियों और उनके Advocates को टिप्स

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स बयूरो। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संपत कुमार की अध्यक्षता में 14 मई 2022 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए आज विभिन्न बीमा कंपनी एवं उनके अधिवक्ताओं के साथ डीएलएसए सभा भवन में बैठक आयोजित की गयी।

- Advertisement -

बैठक में उपस्थित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जावेद आलम ने कहा कि इस बार 14 मई 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम और वाद का निस्तारण किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में 14 मई 2022 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः30 बजे से व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  LNMU में एडमिशन की खुशखबरी! 28 जून से दाखिला, 7 जुलाई से शुरू होंगी क्लासें, पूरी लिस्ट देखें

इसमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन. आई. एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य

यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल, ग्राम कचहरी में लंबित वाद इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा। इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठावें।

इच्छुक पक्षकार एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि अपने अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन हेतु संबंधित न्यायालय, संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा से सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! दरभंगा-मधुबनी के 19,200 किसानों की बल्ले-बल्ले! ₹100 करोड़ की मेगा योजना को मिली मंजूरी, बढ़ेगी कमाई

इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के टॉल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी के लिए फोन नंबर 06272-240113 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत,विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की सहायता और जानकारी के लिए bslsalokadalat@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate

पटना में राहुल गांधी की हुंकार! 11 जुलाई को छात्रों से मिलेंगे, क्या युवाओं का दर्द सुन पाएगी सरकार?

Patna Rahul Gandhi: पेपर लीक, बेरोजगारी और बढ़ती शिक्षा लागत से जूझते युवाओं के लिए राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना में छात्र सम्मेलन करेंगे। 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत वे पार्टी#PatnaRahulGandhi,#ChhatronKiGunj,#BiharYouthCrisis